फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana cabinet minister kavita jain and devotees in mansa devi mandir

नवरात्रः मनसा देवी मंदिर में पहुंचे 51 हजार श्रद्धालु, कैबिनेट मंत्री भी आईं

Thu, 06 Oct 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 06 Oct 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
haryana cabinet minister kavita jain and devotees in mansa devi mandir
मनसा देवी मंदिर पहुंची कैबिनेट मंत्री कविता जैन - फोटो : अमर उजाला
श्री माता मनसा देवी मंदिर में वीरवार को 51 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। इन श्रद्धालुओं में हरियाणा की कैबिनेट मंत्री कविता जैन भी शामिल रहीं। उन्होंने माता के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


कविता जैन अपने परिवार के संग देवी मां के दर्शन के लिए पहुंची थीं। उन्होंने यहां पर यज्ञ में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यहां उन्होंने प्रदेश के लोगों  की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि माता अपने श्रद्धालुओं पर अपार कृपा बनाए जिससे उनके आशीर्वाद से  प्रदेशवासियों में प्रेम-भाव और भाईचारें की भावना बढ़े। समाज में  सौहार्दंपूर्ण वातावरण बने और प्रदेश विकास के रास्ते में अग्रसर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने श्री माता मनसा देवी मंदिर में देश पर आए संकट से उबारने  और देश के सैनिकों को शक्ति देने के साथ उनका मनोबल बढ़ाने की कामना की। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे भक्त

haryana cabinet minister kavita jain and devotees in mansa devi mandir
मनसा देवी मंदिर पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की ओर से मंदिर परिसर में सांस्कृतिक  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीजी गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आल इंडिया रेडिया के कलाकार आरडी कैले ने सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत गणेश वंदना से किया।

इसके बाद उन्होंने माता की अरदास दर पे संगतां आ गईयां नी माय, ओ माई तेरे आ गए द्वारे तेरे लाडले बचड़े प्यारे, उचियां पहाड़ां वाली मां, बुलावा आवे मैनू बड़ा जंचदा, ऐंवे तां मैनू चडना मैया तेरे द्वार आदि प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

सुप्रसिद्ध हरियाणवी गायक सुमेर पाल हरियाणवी ने अपने भजनों और मां की भेंटों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। उनके साथ की-पैड पर सुरेश रंगा, ढोलक पर नरेश, पैड पर तेजपाल, ढोल पर राहुल रहे। इसके बाद राधा कृष्ण की झांकी निकाली गई।

माता को चढ़ा 11 लाख रुपये का चढ़ावा

haryana cabinet minister kavita jain and devotees in mansa devi mandir
पंचकूला स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीमाता मनसा देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
अश्विन नवरात्र के छठे दिन पंचकूला स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीमाता मनसा देवी मंदिर व श्री काली  माता मंदिर कालका में 11 लाख 58 हजार 386 रुपये की राशि श्रद्धालुओं की ओर से अर्पित की गई।

पचंकूला की उपायुक्त और श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की मुख्य प्रशासक डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि श्रद्धालुओं की तरफ से सोने के 12 नग व चांदी के 157 नग अर्पित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि छठे नवरात्र पर श्री माता मनसा देवी मंदिर में 9 लाख 75 हजार 45 रुपये की राशि अर्पित की गई वहीं श्री काली माता मंदिर कालका में एक लाख 83 हजार 341 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया।

माता मनसा देवी में सोने के 10 नग व चांदी के 80 नग दान किए गए। काली माता मंदिर कालका में सानेे के दो व चांदी के 77 नग दान स्वरूप अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed