{"_id":"66b450b5c7b3595eb10286fc","slug":"haryana-cabinet-meeting-today-big-decisions-expected-all-update-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Cabinet: हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई फैसलों पर लगेगी मुहर, मानसून सत्र पर भी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Cabinet: हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई फैसलों पर लगेगी मुहर, मानसून सत्र पर भी चर्चा
Thu, 08 Aug 2024 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 08 Aug 2024 10:29 AM IST
सार
हरियाणा की नायब सैनी सरकार पूरी तरह से चुनावी मोड में है। चुनाव को देखते हुए सरकार लगातार जनहित के फैसले ले रही है और साथ ही साथ इन योजनाओं को मंत्रिमंडल से पास करवाकर लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा मंत्रिमंडल की आज बैठक है। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। इससे पहले सैनी सरकार ने पांच अगस्त को भी मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी। तीन दिन पहले हुई बैठक में मंत्रिमंडल ने 20 एजेंडों पर मुहर लगी थी।
बताया जा रहा है कि बैठक में जींद में सीएम नायब सिंह सैनी की ओर से की गई घोषाणाओं को मंजूरी दी जाएगी। इसमें मुख्य रूप से पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 500 रुपये में सिलेंडर देने की योजना शामिल हैं। बैठक में मानसून सत्र बुलाने पर भी फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा कई अन्य फैसलों पर भी मंत्रिमंडल अपनी मंजूरी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बैठक में जींद में सीएम नायब सिंह सैनी की ओर से की गई घोषाणाओं को मंजूरी दी जाएगी। इसमें मुख्य रूप से पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 500 रुपये में सिलेंडर देने की योजना शामिल हैं। बैठक में मानसून सत्र बुलाने पर भी फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा कई अन्य फैसलों पर भी मंत्रिमंडल अपनी मंजूरी देगा।
विज्ञापन
जींद में घोषणा से पहले शाह के घर पर हुई बैठक
मंगलवार देर रात भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर एक बैठक की। बैठक में अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, बिप्लब कुमार देब व अन्य नेता मौजूद रहे। बैठक में पिछले दिनों सरकार की ओर से लिए गए फैसलों का फीडबैक लिया गया। इसके साथ ही आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। आगामी दिनों में होने वाली जनआशीर्वाद रैली के रोडमैप पर भी चर्चा हुई है। संगठन की ओर से बूथ स्तर पर हो रही ट्रेनिंग कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की गई है। संभव है कि सैनी सरकार आने वाले दिनों में कई और बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन