फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Cabinet Expansion, Know about Kanwar Pal Gujjar

पढ़ें- कंवर पाल गुर्जर की कहानी, पिछली सरकार में स्पीकर अब बने कैबिनेट मंत्री

Thu, 14 Nov 2019 07:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Nov 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
Haryana Cabinet Expansion, Know about Kanwar Pal Gujjar
कंवर पाल गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

कंवर पाल गुर्जर को इस बार हरियाणा कैबिनेट में जगह मिल गई है। हालांकि पिछली बार उन्हें स्पीकर पद से ही संतोष करना पड़ा था। यमुनानगर जिले की जगाधरी सीट से इस बार कंवरपाल चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। अनिल विज के बाद शपथ लेने वाले वे दूसरे मंत्री हैं। इनकी गिनती हरियाणा के बड़े भाजपा नेताओं में होती है। उन्होंने पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम को मात दिया। कंवर पाल 1990 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की।

विज्ञापन


वे दो बार यमुनानगर जिले के महासचिव भी रह चुके हैं। 1991 में छछरौली विधानसभा से पहला चुनाव लड़ा। कंवरपाल गुर्जर का जन्म 8 मई 1960 को यमुनानगर के बहादुरपुर गांव में हुआ। इनका साधारण किसान परिवार से ताल्लुक है। 
विज्ञापन


राजनीतिक जीवन

  • 1990 में कंवरपाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए|
  •  दो बार भारतीय जनता पार्टी के जिला महासचिव बने |
  • तीन बार भारतीय जनता पार्टी के राज्य महासचिव बने।
  • 1991 में छछरौली से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा|
  • 3 नवंबर 2014 को हरियाणा की 13वीं विधानसभा के अध्यक्ष बने।
  • साल 2000 और 2014 में विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।
  • इस बार फिर जगाधरी सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed