फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana cabinet, cabinet meeting, cm khattar, charkhi dadri, hansi, gohana, haryana

हरियाणा कैबिनेट की बैठक 29 को, 3 नए जिले बनाने का प्रस्ताव

Thu, 28 Apr 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 28 Apr 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
haryana cabinet, cabinet meeting, cm khattar, charkhi dadri, hansi, gohana, haryana
सीएम मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक 29 अप्रैल को शाम चार बजे होगी। बैठक में प्रदेश के वर्तमान हालात को देखते हुए अहम निर्णय लिए जाएंगे। बैठकहरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल स्थित सभा कक्ष में होगी।
विज्ञापन


इस दौरान कृषि मंत्री ओपी धनखड़ की अध्यक्षता में बनी कमेटी के निर्णयों पर मुहर लगेगी। पिछले दिनों सरकार ने हरियाणा में तीन नए जिले, उपमंडल और तहसील बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। कैबिनेट सब कमेटी ने राज्य सरकार को यह प्रस्ताव दिया है, जिसमें चरखीदादरी, हांसी और गोहाना को जिला बनाए जाने का प्रस्ताव है। कैबिनेट सब कमेटी ने बीते बुधवार को बैठक के बाद चरखीदादरी, हांसी और गोहाना को नए जिले बनाए जाने के संबंध में प्रदेश सरकार को प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन


अब केबिनेट की मुहर के बाद प्रदेश में जिलों की संख्या 21 से बढ़कर 24 हो जाएगी। इससे पहले वर्ष 2008 में पलवल को 21वां जिला बनाया गया था। इसके साथ ही प्रदेश में पांच नई तहसीलें, एक उप तहसील, छह ब्लॉक और सात सब डिवीजन बनाने की सिफारिश भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed