{"_id":"5720582c4f1c1b6236a914f6","slug":"haryana-cabinet-cabinet-meeting-cm-khattar-charkhi-dadri-hansi-gohana-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा कैबिनेट की बैठक 29 को, 3 नए जिले बनाने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा कैबिनेट की बैठक 29 को, 3 नए जिले बनाने का प्रस्ताव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Thu, 28 Apr 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक 29 अप्रैल को शाम चार बजे होगी। बैठक में प्रदेश के वर्तमान हालात को देखते हुए अहम निर्णय लिए जाएंगे। बैठकहरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल स्थित सभा कक्ष में होगी।
इस दौरान कृषि मंत्री ओपी धनखड़ की अध्यक्षता में बनी कमेटी के निर्णयों पर मुहर लगेगी। पिछले दिनों सरकार ने हरियाणा में तीन नए जिले, उपमंडल और तहसील बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। कैबिनेट सब कमेटी ने राज्य सरकार को यह प्रस्ताव दिया है, जिसमें चरखीदादरी, हांसी और गोहाना को जिला बनाए जाने का प्रस्ताव है। कैबिनेट सब कमेटी ने बीते बुधवार को बैठक के बाद चरखीदादरी, हांसी और गोहाना को नए जिले बनाए जाने के संबंध में प्रदेश सरकार को प्रस्ताव दिया है।
अब केबिनेट की मुहर के बाद प्रदेश में जिलों की संख्या 21 से बढ़कर 24 हो जाएगी। इससे पहले वर्ष 2008 में पलवल को 21वां जिला बनाया गया था। इसके साथ ही प्रदेश में पांच नई तहसीलें, एक उप तहसील, छह ब्लॉक और सात सब डिवीजन बनाने की सिफारिश भी की गई है।