फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Cabinate Minister Anil Vij statement on Delhi pollution

अमर उजाला संवाद: 'पराली तो एक माह जलती है, 11 महीने प्रदूषण कहां से आता है?'

Thu, 16 Nov 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Nov 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Haryana Cabinate Minister Anil Vij statement on Delhi pollution
Haryana Minister Anil Vij - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा और दिल्ली के सीएम मनोहर लाल व अरविंद केजरीवाल की वायु प्रदूषण के निदान को लेकर पहली बैठक भले सकारात्मक रही हो लेकिन हरियाणा के बेबाक स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आग उगलने से नहीं चूके। विज ने तल्ख लहजे में केजरीवाल को न केवल आइना दिखाया, बल्कि उन्हें गंभीर मुद्दों पर भी शोर मचाने वाला करार दिया। 
विज्ञापन


विज ने चंडीगढ़ में अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में कहा कि केजरीवाल बेवजह शोर मचाते हैं। पराली तो एक माह जलती है। 11 महीने दिल्ली में प्रदूषण कहां से आता है। इस बार तो हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में 40 फीसदी तक कमी आई है। ऐसी कौन सी हवाएं हैं जो चारों ओर से बहती हुईं दिल्ली में आकर थम जाती हैं। केजरीवाल चिल्लाने के बजाये अगर दिल्ली के वाहनों और उद्योगों के प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए प्रयास करें तो वायु प्रदूषण की समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी। उन्हें दिल्ली पर फोकस करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


अमरिंदर को भी करनी चाहिए थी बातचीत
उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल की केजरीवाल के साथ बैठक शिष्टाचार का हिस्सा है। उनकी राय में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर को भी बातचीत करनी चाहिए थी, उसमें हर्ज क्या है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

‘गांधी परिवार ने देश तोड़ा, सांप्रदायिकता की जड़ भी कांग्रेस’

Haryana Cabinate Minister Anil Vij statement on Delhi pollution
Haryana Minister Anil Vij - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि  मेरे मन और जेहन में कांग्रेस व गांधी परिवार को लेकर यूं ही नाराजगी नहीं है। कांग्रेस की कार्यप्रणाली ही ऐसी रही, जिससे देश को हमेशा नुकसान ही झेलना पड़ा। देश तोड़ने से लेकर सांप्रदायिकता तक, घोटालों से लेकर कश्मीर समस्या तक सब कुछ कांग्रेस और गांधी परिवार की ही देन है। मंत्री विज बुधवार को ‘अमर उजाला’ के संवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे।

इस दौरान एक सवाल पर अचानक गांधी परिवार व कांग्रेस पर भड़क गए। मंत्री अनिल विज से जब पूछा गया कि आखिर क्यों अमूमन उनका हर ट्वीट और बयान गांधी परिवार व कांग्रेस पर तीखा प्रहार करता है, उनके मन में गांधी परिवार और कांग्रेस के प्रति इतनी कड़वाहट क्यों है?

कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए विज ने साफ कहा कि  गांधी परिवार ने ही देश तोड़ा और आज भी सांप्रदायिकता की जड़ कांग्रेस ही है। विज ने कहा कि कांग्रेस ने पहले धर्म के नाम पर 1947 में देश को बांटा। इतना बड़ा नरसंहार हुआ, जिसे याद कर आज भी रूह कांप जाती है। उनके अनुसार यदि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को देश का पहला प्रधानमंत्री बनाया जाता तो बंटवारा रुक सकता था। 

Haryana Cabinate Minister Anil Vij statement on Delhi pollution
Haryana Minister Anil Vij - फोटो : अमर उजाला
विज ने कहा कि उस वक्त देश की जनता चाहती थी कि पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री बने, लेकिन महात्मा गांधी ने नेहरू प्रेम दिखाते हुए उन्हे पीएम बना दिया और धर्म के नाम पर हिंदुस्तान का बंटवारा कर दिया गया।

विज ने कहा कि उसके बाद कांग्रेस ने 1984 में फिर से धर्म के नाम पर हिंदू - सिख दंगा करवाकर भाईचारे को बिगाड़ने का काम किया। आज भी कांग्रेस का अब्दुल्ला प्रेम और अब्दुल्ला का पाकिस्तान प्रेम की वजह से कश्मीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कश्मीर समस्या भी कांग्रेस की ही देन है।

विज ने कहा कि आज देश में जितने भी बड़े घोटाले हुए हैं, वह भी कांग्रेस की ही देन है। वर्ष 2004 से वर्ष 2014 में देश में कई घोटाले कांग्रेस के ही नाम रहे। आज जब भाजपा देश हित में काम कर रही है, तो भी कांग्रेस देश के विकास में रोड़ा बनने के काम में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed