फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana bureaucracy face will completely change by December 2022

Haryana News: 11 वरिष्ठ आईएएस की सेवानिवृत्ति से बदलेगा अफसरशाही का चेहरा, अन्य वरिष्ठों को अहम विभाग मिलेंगे

Sat, 25 Jun 2022 03:34 AM IST
ajay kumar यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 25 Jun 2022 03:34 AM IST
सार

हरियाणा के 14 आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। सीएम के पूर्व प्रधान सचिव राजेश खुल्लर 26 अक्तूबर 2020 से विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक के पद पर वाशिंगटन में सेवारत हैं।

विज्ञापन
Haryana bureaucracy face will completely change by December 2022
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

हरियाणा की अफसरशाही का चेहरा दिसंबर 2022 तक पूरी तरह बदल जाएगा। 11 वरिष्ठ आईएएस अफसर जून से दिसंबर तक सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इनमें से छह से अधिक अफसर मुख्यमंत्री के भरोसेमंद माने जाते हैं। इनकी सेवानिवृत्ति के बाद दूसरी पंक्ति के आईएएस को वित्तायुक्त, गृह, स्वास्थ्य, सिंचाई जैसे अहम विभाग मिलेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय कार्मिक मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से भविष्य में होने वाली आईएएस अफसरों की कमी को पूरा करने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हरियाणा से केंद्र में हुई वरिष्ठ आईएएस की प्रतिनियुक्तियों व हरियाणा में निकट भविष्य में होने वाली सेवानिवृत्तियों के बारे में भी जितेंद्र सिंह को बताया। उन्होंने कहा कि विभागों की कार्यक्षमता व कार्य दक्षता को गतिमान बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अफसरों की कमी को पूरा करना जरूरी है। जितेंद्र सिंह ने आश्वस्त किया कि हरियाणा में आईएएस की कमी को पूरा करेंगे। 
विज्ञापन


किसकी कब सेवानिवृत्त

  • विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा-30 जून 
  • गृह व स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा-31 जुलाई 
  • सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह-31 जुलाई 
  • पर्यटन विभाग के निदेशक अमरजीत मान-31 जुलाई 
  • राजस्व विभाग के विशेष सचिव आरएस वर्मा-31 जुलाई 
  • राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्तायुक्त पीके दास-31 अगस्त
  • हिसार के मंडलायुक्त चंद्रशेखर-31 अगस्त 
  • अभिलेखागार एवं पुरातत्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएन राय-31 अक्तूबर
  • केंद्रीय वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव तरुण बजाज-30 नवंबर
  • कृषि विभाग के निदेशक हरदीप सिंह 30 नवंबर 

प्रतिनियुक्ति पर 14 आईएएस अधिकारी
हरियाणा के 14 आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। सीएम के पूर्व प्रधान सचिव राजेश खुल्लर 26 अक्तूबर 2020 से विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक के पद पर वाशिंगटन में सेवारत हैं। विवेक जोशी सात जनवरी 2019 से गृह मंत्रालय में रजिस्ट्रार जनरल के पद पर हैं। अरुण कुमार 15 अप्रैल 2014 से केंद्र में हैं और अभी महानिदेशक नागरिक उड्डयन के पद पर हैं।

श्रीकांत वाल्गद 3 अप्रैल 2019 से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बेंगलुरु में मुख्य सतर्कता अधिकारी हैं। अभिलक्ष लिखी 17 सितंबर 2018 से अतिरिक्त सचिव कृषि हैं। दीप्ति उमाशंकर 31 मई 2021 से अतिरिक्त सचिव कार्मिक एवं प्रशिक्षण के पद पर हैं। सुकृति लिखी 17 सितंबर 2018 से अतिरिक्त सचिव भारी उद्योग का जिम्मा संभाल रही हैं। 

नीरजा शेखर चार मार्च 2020 से अतिरिक्त सचिव, सूचना एवं प्रसारण हैं। श्यामल मिश्रा 11 अगस्त 2017 से गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं। राकेश गुप्ता महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर हैं। सीजी रजनीकांथन 7 नवंबर 2016 से निदेशक जगगणना कार्य व नागरिक पंजीकरण तमिलनाड़ु, पुड्डूचेरी हैं। ए. मोनाश्रीनिवास केंद्रीय चुनाव आयोग से 15 जून को रिलीव होने के बाद 14 अगस्त 2022 तक छुट्टी पर हैं। निखिल गजराज 2 सितंबर 2021 से भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय के सचिव हैं। विजय कुमार एसबी अगस्त 2019 से कर्नाटक में निदेशक जनगणना कार्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed