फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Budget 2023 Haryana government will present the budget today

Haryana Budget 2023: हरियाणा सरकार आज पेश करेगी बजट, 2024 चुनाव से पहले खुलेगा सौगातों का पिटारा

Thu, 23 Feb 2023 12:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Feb 2023 12:35 AM IST
सार

अंत्योदय की भावना से बजट तैयार कर रही सरकार प्रदेश में मेरा पानी मेरी विरासत योजना का दायरा भी बढ़ा सकती है। कृषि मंत्री जेपी दलाल यह बात स्वयं स्वीकारते हैं कि टेल तक पानी पहुंचाने का सरकार को फायदा मिला है।

विज्ञापन
Haryana Budget 2023 Haryana government will present the budget today
हरियाणा बजट। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज गठबंधन सरकार का चौथा बजट पेश करेंगे। 2024 के चुनाव से पहले यह सरकार का फुल बजट होगा। इसी बजट के सहारे सरकार चुनावी वर्ष में प्रवेश करेगी। लिहाजा घोषणाओं में कोई कसर बाकी नहीं रहेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री पिछले साल एक लाख 77 हजार 255 करोड़ का बजट पेश किया था। जबकि उससे पहले वर्ष 2020-21 में 1 लाख 53 हजार 384 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था। इस साल यह बजट एक लाख 85 हजार करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान भी मनोहर लाल बजट की बैठकों में व्यस्त रहे।
विज्ञापन


इस बजट से पहले मुख्यमंत्री विधायकों तथा सांसदों के साथ बैठक कर चुके हैं। इस बजट में सांसदों के सुझाव को अधिक महत्व दिया गया है। जिसके चलते लोकसभा स्तर की कई योजनाओं का एलान इस बजट में किया जाएगा। अंत्योदय की भावना से बजट तैयार कर रही सरकार प्रदेश में मेरा पानी मेरी विरासत योजना का दायरा भी बढ़ा सकती है। पानी के सहारे ही सरकार 2019 के चुनाव में दक्षिण हरियाणा में चार सीटें आईं हैं। कृषि मंत्री जेपी दलाल यह बात स्वयं स्वीकारते हैं कि टेल तक पानी पहुंचाने का सरकार को फायदा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले समय में कम पानी वाली खेती व मोटे अनाज की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए इस बजट में कई घोषणाएं हो सकती हैं। बजट की घोषणा से पूर्व सरकार ने इस बात के संकेत दिए हैं कि इस बजट में किसी प्रकार का नया कर नहीं लगेगा। इस बजट में सरकार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों का ध्यान में रखकर कई तरह की घोषणाएं कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed