फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Budget 2023: Focus on social security in Haryana budget 2023

Haryana Budget 2023: कर्मचारियों-छोटे कारोबारियों को सुरक्षा, अकेले रहने वाले बुजुर्गों को मिलेगा सहारा

Fri, 24 Feb 2023 12:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Feb 2023 12:12 AM IST
सार

बजट में कर्मचारी वर्ग के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं है। कर्मचारियों को ओपीएस से लेकर कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने की उम्मीदें थी लेकिन बजट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। हालांकि, हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि कर्मचारियों के लिए चंडीगढ़ में बहुमंजिला आवासीय परिसर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana Budget 2023: Focus on social security in Haryana budget 2023
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट में लोगों की सामाजिक सुरक्षा का भी ध्यान रखा है। कर्मचारियों और कारोबारियों को हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास और अकेले रहने वाले बुजुर्गों को वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम योजना के जरिये सहारा देने का प्रयास किया गया है। उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में काम करने वाले सी और डी श्रेणियों के कर्मचारियों और सफाईकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री हरियाणा कर्मचारी दुर्घटना बीमा योजना लाई गई है।

विज्ञापन


छोटे कारोबारियों के लिए दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता होने पर मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना बीमा योजना और अंत्योदय परिवारों को सामाजिक सुरक्षा कवच देने के लिए मुख्यमंत्री समृद्धि योजना का प्रावधान बजट में रखा गया है। इस योजना का लाभ उन रेहड़ी-फड़ी वाले, छोटे कारोबारियों और व्यापारियों को मिलेगा जिनका वार्षिक कारोबार डेढ़ करोड़ रुपये तक है। इन्हें प्राकृतिक आपदा या आग लगने के कारण संपत्ति के क्षति मामले में मुआवजा मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना से दिया जाएगा। यह योजना एक अप्रैल 2023 से प्रभावी होगी।
विज्ञापन


कर्मचारियों के लिए चंडीगढ़ में बहुमंजिला आवासीय परिसर की घोषणा
बजट में कर्मचारी वर्ग के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं है। कर्मचारियों को ओपीएस से लेकर कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने की उम्मीदें थी लेकिन बजट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। हालांकि, हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि कर्मचारियों के लिए चंडीगढ़ में बहुमंजिला आवासीय परिसर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, चौकीदारों, मध्याह्न भोजन कार्यकर्ताओं, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों और ऐसे अन्य कार्यकर्ताओं और नंबरदारों के परिवारों को 125 रुपये प्रति माह के मामूली योगदान करने पर चिरायु योजना का लाभ दिया जाएगा।
 

बजट से कर्मचारी वर्ग बहुत निराश हुआ है। कर्मचारियों के लिए बजट में एक शब्द तक नहीं है। ओपीएस से लेकर कच्चे कर्मचारियों का कोई जिक्र नहीं है। पिछले 18 माह के डीए पर बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। - सुभाष लांबा, कर्मचारी नेता।


वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम योजना
परिवार पहचान पत्र के डाटा के अनुसार प्रदेश में 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के लगभग 3600 लोग अकेले रह रहे हैं। इनमें से जिन लोगों की आय वृद्धावस्था सम्मान भत्ते के अलावा प्रतिवर्ष 25 हजार रुपये से कम है, उनकी सेवा आश्रम में की जाएगी। वहां वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवा सहित सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगी। वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम योजना का वितरण अलग से अधिसूचित किया जाएगा।

दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना
1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों की मृत्यु या दिव्यांग होने पर दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना शुरू की जाएगी। इस योजना में मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता के समय व्यक्ति की आयु के आधार पर सहायता दी जाएगी। इस लाभ में 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मिलने वाली दो लाख रुपए की राशि भी शामिल की गई है।

आयु                   सहायता राशि (रुपये में)
छह वर्ष तक -------- एक लाख
छह से 18 वर्ष तक दो लाख
18 से 25 वर्ष तक तीन लाख
25 से 40 वर्ष तक पांच लाख
40 से 60 वर्ष तक दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed