फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana BJP State President's name will be announced soon

हरियाणा: नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर नड्डा की मोहर, अब घोषणा का इंतजार, रेस में ये चेहरे

Fri, 10 Jul 2020 01:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Jul 2020 01:18 AM IST
सार

  • मंत्रिमंडल विस्तार बरौदा उपचुनाव से पहले कर राजनीतिक संदेश देने की तैयारी
  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले मुख्यमंत्री मनोहर लाल

विज्ञापन
Haryana BJP State President's name will be announced soon
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

विस्तार

हरियाणा भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम से जल्द ही पर्दा उठेगा। केंद्रीय नेतृत्व अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने की तैयारी में है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा चुके हैं। नया अध्यक्ष सीएम मनोहर लाल की मर्जी का ही होगा। इसके संकेत सीएम की नड्डा के साथ गुरुवार को दिल्ली में हुई बैठक से मिले हैं। केंद्रीय नेतृत्व सामंजस्य बनाकर चलना चाहता है। नए अध्यक्ष पर पेंच जाट, नॉन जाट के बीच फंसा हुआ था, जो सुलझ गया है।

विज्ञापन


नया अध्यक्ष केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा व राज्य महामंत्री संदीप जोशी में से एक हो सकता है। भाजपा संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट भी नए प्रदेशाध्यक्ष की जल्दी ताजपोशी को लेकर सहमति दे चुके हैं। सीएम मनोहर लाल ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी को केंद्रीय स्तर पर नए प्रदेशाध्यक्ष का नाम तय करना है। 
विज्ञापन


नए अध्यक्ष के नाम का एलान अब जल्दी हो जाना चाहिए। देरी की कोई वजह नहीं लगती। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार इस बात से इनकार नहीं किया कि उनके मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जब विस्तार की जरूरत होगी, तब केंद्रीय नेतृत्व से सलाह करके विस्तार कर लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्तार में एक मंत्री जजपा और एक मंत्री भाजपा का बनना है। बरौदा उपचुनाव से पहले राजनीतिक संदेश देने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार से इनकार नहीं किया जा सकता। सीएम मंत्रिमंडल विस्तार के साथ फेरबदल भी कर सकते हैं, ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कुछ विधायकों व नेताओं को चेयरमैन भी बनाया जा सकता है। गुरुवार को सीएम ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मुलाकात की। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed