फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana BJP changed the organization before the Lok Sabha election 2024

भाजपा संगठन में बदलाव: दो महामंत्री और 11 जिला अध्यक्ष बदले, नायब सिंह सैनी ने नई टीम का किया एलान

Wed, 03 Jan 2024 07:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Jan 2024 07:27 PM IST
सार

लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेशाध्यक्ष नसीब सैनी ने दो नए महामंत्री की नियुक्ति की है। सुरेंद्र पुनिया और अर्चना गुप्ता को महामंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन
Haryana BJP changed the organization before the Lok Sabha election 2024
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो महीने की मंथन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने अपनी नई टीम घोषित कर दी है। संगठन की नई टीम में सात उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। महामंत्री के पद पर पानीपत की जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल की संगठन में एंट्री हो गई है। साथ ही 11 जिला अध्यक्ष बदल दिए गए हैं। पूर्व महामंत्री पवन सैनी को संगठन में फिलहाल कोई जगह नहीं मिली है। 

विज्ञापन

भाजपा संगठन से जुड़े लोगों को कहना है कि संगठन की और भी सूची आनी बाकी है। प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी वेदपाल, राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, स्व. सांसद रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया, संतोष यादव, जीएल शर्मा, विपुल गोयल और सतीश नांदल को दी गई है। महामंत्री के पद से पवन सैनी की छुट्टी कर दी गई है। महामंत्री विधायक मोहन लाल बड़ौली अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं, हिसार के सुरेंद्र पुनिया व डॉ. अर्चना गुप्ता की नई एंट्री हुई है। फणीन्द्रनाथ शर्मा पहले से ही संगठन महामंत्री के पद पर नियुक्त थे। सात प्रदेश सचिव बनाए गए हैं। इनमें सुरेंद्र आर्य, कैप्टन भूपेंद्र सिंह, गार्गी कक्कड़, राहुल राणा, नसीम अहमद, रेणु डाबला और उमेश शर्मा शामिल हैं। अजय बंसल व वरिंदर गर्ग को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। गुलशन भाटिया व भूपेश खुराना को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अरुण यादव को सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष बदले: 11 जिला अध्यक्ष बदल दिए हैं। सूची के मुताबिक दीपक शर्मा को पंचकूला, मनदीप राणा को अंबाला, राजेश सपड़ा को यमुनानगर, रवि बतान कुरुक्षेत्र, अशोक गुर्जर कैथल, योगेंद्र राणा को करनाल, दुष्यंत भट्ट को पानीपत, जसबीर दोदवा को सोनीपत, रणबीर ढाका को रोहतक, राजू मोर जींद, राजकुमार वोहरा फरीदाबाद, चरण सिंह तेवतिया पलवल, प्रीतम चौहान रेवाड़ी, नरेंद्र पटेल नूंह, दयाराम यादव महेंद्रगढ़, बलदेव ग्रोहा फतेहाबाद, मुकेश गौड़ भिवानी, आशा खेदड़ हिसार, राजपाल जांगड़ा झज्जर, निताशा सिहाग सिरसा, कमल यादव गुरुग्राम और किरण कलकल को चरखी दादरी की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed