फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana bjp celebreate ravidas jayanti at haryana

भाजपा की दलितों पर निगाह, रविदास जयंती से लुभाएंगे

Tue, 09 Feb 2016 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Tue, 09 Feb 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
haryana bjp celebreate ravidas jayanti at haryana

प्रदेश में जाटों के बाद अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले दलितों पर भाजपा की निगाह टिकी है। जिनको रविदास जयंती के दिन लुभाया जाएगा और पार्टी उस दिन दलित हितैषी होने का दावा भी करेगी। क्योंकि इस बार रविदास जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा और इसके लिए रोहतक में सीएम समेत पूरी सरकार जुटेगी। सर छोटूराम स्टेडियम में 21 फरवरी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम रखा गया है।

विज्ञापन


राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन को लेकर परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला व संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने सोमवार को सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। परिवहन मंत्री ने बताया कि यह पहला मौका है, जब गुरू रविदास जयंती का आयोजन सरकारी तौर पर किया जा रहा है। उनके अनुसार प्रदेश के दलितों की पूरानी मांग थी कि रविदास जयंती, वाल्मिकी जयंती, अंबेडकर जयंती और कबीर जयंती को सरकारी तौर पर मनाया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दलितों की पूरानी मांग को पूरा कर दिया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय से भी अधिसूचना जारी हो चुकी है और अनुसूचित जाति एवं पिछडा वर्ग विभाग को कार्यक्रम के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से वह कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में दौरा कर रहे हैं और लोगों के उत्साह को देखते हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उनके अनुसार कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्यातिथि होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, सांसद रतनलाल कटारिया और भाजपा प्रभारी अनिल जैन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक और सांसद भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि रोहतक में राज्य स्तरीय रविदास जयंती में प्रदेश के सभी जिलों से लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन समारोह के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ले।


बैठक में उपायुक्त डीके बेहेरा, एसपी झज्जर सुमित कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त अमित खत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया, शमशेर खरकड़ा, राजबीर आर्य, कुलदीप काकराण, एसडीएम दलबीर सिंह फौगाट, हरियाणा रोडवेज के जीएम आरएस पूनिया, जिला खेल अधिकारी ओमपती मल्हान, डीएसपी बिजेंद्र सिंह व डा. रवींद्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed