फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Speaker Gian Chand Gupta meet Defence Minister Rajnath Singh

हरियाणा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की मुलाकात, आर्मी नर्सिंग कॉलेज के निर्माण पर हुई बात

Wed, 07 Apr 2021 10:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Apr 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Speaker Gian Chand Gupta meet Defence Minister Rajnath Singh
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के पंचकूला के बतौड़ गांव में आर्मी नर्सिंग कॉलेज के निर्माण होना है। इसका संचालन भारतीय सेना के पश्चिम कमान करेगी। इस नर्सिंग कॉलेज के लिए प्रदेश सरकार 10 एकड़ भूमि आवंटित कर चुकी है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इस संबंध में दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मुलाकात की। उन्होंने रक्षा मंत्रालय से यह आर्मी नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने का आग्रह किया है। इसके साथ ही ज्ञानचंद गुप्ता ने रक्षा मंत्री से पिंजौर में एचएमटी की भूमि पर रक्षा उपकरण उद्योग की मांग की। 

विज्ञापन


बतौड़ गांव में जहां आर्मी नर्सिंग कॉलेज खुलेगा वह स्थान चंडीमंदिर स्थित पश्चिमी कमान के मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर है। यह 80 फुट चौड़े राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा है। वर्ष 2019 के फरवरी माह में प्रदेश सरकार ने यह भूमि पश्चिमी कमान मुख्यालय को सौंपी थी, फंड के अभाव में कॉलेज का निर्माण नहीं किया जा सका। अब एक बार फिर से रक्षामंत्री राजनाथ से आग्रह कर इसके लिए जल्द अनुदान जारी करवाने की मांग की गई है। 
विज्ञापन


एचएमटी की जमीन पर रक्षा विनिर्माण उद्योग की मांग 
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पिंजौर स्थित एचएमटी की जमीन पर रक्षा विनिर्माण उद्योग स्थापित करने की मांग भी की। इस दौरान रक्षामंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के बीच रक्षा विनिर्माण उद्योग और डिफेंस पार्क पर विमर्श हुआ है। गुप्ता ने कहा कि परियोजना के सिरे चढ़ने पर पंचकूला की पहचान हेलीकॉप्टर और हवाई जहाजों के एसेंबलिंग हब के रूप में स्थापित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही रक्षा के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता का अध्याय भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने पिंजौर में प्रस्तावित रक्षा विनिर्माण उद्योग की व्यावहारिकता और उपयोगिता पर विस्तृत ब्योरा दिया और कहा कि भारी नुकसान के कारण बंद हुई एचएमटी इकाई की लगभग 800 एकड़ भूमि का समुचित सदुपयोग हो सकेगा। 


यूपी गलियारे के करीब है ये स्थान
ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में दो रक्षा गलियारे स्थापित कर रही है। पंचकूला का यह प्रस्तावित स्थान यूपी गलियारे के करीब है। इस कारण यह केंद्र की महत्वाकांक्षी परियोजना में भी सहयोगी बनेगा। देश के अन्य हिस्सों से कनेक्टिविटी के अलावा यह स्थान बहुत ही प्रमुख है। यह हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और पश्चिमी उत्तराखंड का प्रवेश द्वार है। इस सुविधा का मुख्य रूप से उत्तर और पश्चिमी भारतीय सीमाओं में सक्रिय रक्षा उपकरणों के रखरखाव, मरम्मत और सेवा की जरूरतों को पूरा करने के लिए रणनीतिक लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed