फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly elections will not be held along with Lok Sabha

Chandigarh News: लोकसभा के साथ नहीं होंगे हरियाणा विधानसभा के चुनाव

Mon, 05 Feb 2024 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly elections will not be held along with Lok Sabha
-हरियाणा भाजपा के प्रस्ताव को केंद्रीय नेतृत्व ने ठुकराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के साथ ही हरियाणा विधानसभा के चुनाव होने की अटकलों पर अब विराम लग गया है। हरियाणा भाजपा के एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव को केंद्रीय भाजपा नेतृत्व ने ठुकरा दिया है। हाईकमान ने साफ कर दिया है कि दोनों चुनाव अलग-अलग लड़े जाएंगे। भाजपा नेतृत्व ने हरियाणा के नेताओं को पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनावों में जुटने के निर्देश दिए हैं। अप्रैल-मई में लोकसभा के चुनाव होने हैं, जबकि हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल अक्टूबर माह तक है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में यदि छह माह का अंतर हो तो केंद्रीय चुनाव आयोग को एक साथ चुनाव कराने का अधिकार होता है। इसको लेकर भाजपा के साथ-साथ अन्य दलों ने चुनावों के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। हाल ही में तीन राज्यों में जीत से उत्साहित हरियाणा भाजपा ने लोकसभा के साथ ही हरियाणा विधानसभा के भी चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा था। इससे पहले, हरियाणा भाजपा ने बकायदा अपने विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी भी की थी। अधिकतर विधायकों ने एक साथ चुनाव कराने की बात कही थी, जबकि सांसदों ने अलग-अलग चुनाव की राय रखी थी। हरियाणा भाजपा की तरफ से केंद्र को प्रस्ताव भी दिया गया था कि एक साथ चुनाव कराए हों तो परिणाम बेहतर रहेंगे। हालांकि, भाजपा के थिंक टैंक ने इस पर आपत्ति जताई। तर्क दिया गया कि अगर लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे तो विधायक अपने चुनाव में व्यस्त हो जाएंगे और लोकसभा प्रत्याशियों का प्रचार कमजोर पड़ेगा।

लोकसभा चुनाव में दसों सीटें जीतने के लिए ताकत झोंकने के निर्देश
भाजपा हरियाणा की दसों लोकसभा सीटों को जीतने की कोशिश में है, इसलिए किसी भी सूरत में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में ढिलाई नहीं छोड़ना चाहती। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस संबंध में मुलाकात की थी। तीनों वरिष्ठ नेताओं ने साफ कर दिया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव निर्धारत समय पर ही होंगे। हाईकमान के आदेश मिलने के बाद हरियाणा भाजपा ने दसों सीटों के लिए कार्यालय खोल दिए हैं और ताबड़तोड़ तरीके से प्रचार शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से लोकसभा सीटों को लेकर फोन किया था और सीएम ने आश्वस्त किया था कि प्रदेश में दसों सीटें भाजपा जीतेगी।
विज्ञापन

खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली संवाद

खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली संवाद

खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली संवाद

खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली संवाद

खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली संवाद

खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed