फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections To Be Held In Mid-October

संशय खत्म, मध्य अक्टूबर में होंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव, जानें कब लगेगी आचार संहिता

Fri, 02 Aug 2019 01:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Aug 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections To Be Held In Mid-October
मनोहर लाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा विधानसभा के चुनाव अक्टूबर महीने में ही होंगे। सीएम मनोहर लाल ने चुनावों को लेकर चला आ रहा संशय खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि मध्य अक्टूबर में विधानसभा के चुनाव होंगे और सितंबर महीने के पहले-दूसरे हफ्ते में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। सीएम यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 10 से 14 अगस्त तक वह रूस के साइबेरिया की यात्रा पर रहेंगे।

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में पांच मुख्यमंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल साइबेरिया यात्रा पर जा रहा है। सितंबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा है। इससे पहले यह प्रतिनिधिमंडल वहां पर निवेश का माहौल बनाएगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर वह यहीं होंगे। 
विज्ञापन


18 अगस्त से वह पंचकूला जिले के कालका से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे। 8 सितंबर को रोहतक में इसका समापन होगा। इस अवसर पर केंद्र के शीर्ष नेताओं के आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत कर विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक सकते हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में अगर फिर महाठगबंधन बनता है तो कोई बात नहीं। भाजपा का अपना सिस्टम व कार्यपद्धति है, यहां किसी का एकाधिकार नहीं चलता। पार्टी अध्यक्ष को बताकर सारे फैसले होते हैं।

अगर मनोहर लाल भी दोषी तो बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम
घोटालों को लेकर हो-हल्ला कर रहे विपक्ष पर सीएम ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सामान्यतः दो काम होते हैं, पॉजीटिव और नेगेटिव। तथ्यों के साथ विपक्ष अगर कोई मुद्दा या घोटाला उजागर करेगा तो उसकी जांच कराएंगे। झूठे आरोप लगाना कुछ लोगों का स्वभाव बन गया है। 

उनकी सरकार में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है। विधानसभा सत्र में बताएंगे कि भ्रष्टाचार के मामलों की कितनी जांच कराई और कितने दोषियों पर कार्रवाई की। जहां भी घोटाले सामने आए, वहां कार्रवाई कराई है। जो भी दोषी मिले उन्हें बख्शा नहीं। यह भाजपा सरकार है, अगर मनोहर लाल भी दोषी होंगे तो बख्शे नहीं जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed