फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, Smriti Irani rally In Ambala City

अंबाला में स्मृति ईरानी बोलीं-कांग्रेस केवल जीजा के लिए करती है काम, जमीन दिलाने और कब्जे पर फोकस

Thu, 17 Oct 2019 11:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी/रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी/रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Oct 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, Smriti Irani rally In Ambala City
अंबाला में स्मृति ईरानी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

लक्ष्मी न तो युवराज का हाथ पकड़कर आती है न खून पीने वालों के साथ आती है वह सिर्फ कमल के फूल पर सवार होकर आती है। इसीलिए मां लक्ष्मी की असीम कृपा असीम गोयल पर बरसे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जगाधरी गेट अंबाला शहर में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कहीं। 

विज्ञापन


जनसभा के दौरान कांग्रेस के युवराज उनके निशाने पर रहे। इतना ही नहीं बिना निर्मल सिंह का नाम लिए स्मृति ने एक के बाद एक निशाना साधा। करीब 17 मिनट के भाषण में स्मृति ने बहन, सुहाग, देशभक्ति और राहुल गांधी पर सबसे ज्यादा बात की। हालांकि राहुल का कहीं नाम नहीं लिया, कांग्रेस के लिए युवराज शब्द जरूर इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो केवल जीजा के लिए काम करती है। सरकार में आने के बाद जीजा को कहां पर जमीन दिलानी है, कहां पर कब्जा करना है केवल इसी पर फोकस रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस वाले मां-बहनों की सुरक्षा की बात करते हैं। जो 70 साल में उनके लिए शौचालय नहीं बनवा सके वह हरियाणा को क्या बनाएंगे। कहा कि भाजपा ने सत्ता में आते ही 5 साल के भीतर 11 करोड़ माताओं और बहनों के लिए शौचालय बनवाए। इसीलिए आज शौच जाते हुए माताओं और बहनों को शर्मिंदा नहीं होना पड़ता।

प्रधानमंत्री ने 5 साल में 8 करोड़ बहनों को सिलेंडर देकर उन्हें धुआं और दर्द से मुक्ति दिलाई। स्मृति ने कहा कि कपड़ा व्यापारियों की ट्रेनिंग के लिए सरकार ने 13 हजार करोड़ का बजट तय किया है ताकि युवाओं को रोजगार दिलाया जा सके। 

जब मंच से रावलपिंडी छोले भटूरे और गुप्ता के छोले पूरी वाले से पूछा रेट

जगाधरी गेट स्थित रावलपिंडी छोले भटूरे वाले से अचानक स्मृति ने मंच से पूछा कि रावलपिंडी वाले जी किन्ने की प्लेट, 10 रुपये इस पर जनसभा में ठहाके लगे।

जब जवाब नहीं आया तो बोलीं गुप्ता की छोले पूरी किन्ने की? सभा के बीच आवाज आई 30 रुपये फिर 50 रुपये इस पर ईरानी बोलीं 30 या 50? जवाब मिला 50 रुपये प्लेट। स्मृति बोलीं-छोले कुलचे की एक प्लेट 50 रुपये है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने एक रुपये में दो लाख रुपये का बीमा देने का काम किया है ताकि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 

युवराज सियाचिन के ग्लेशियर पर बंदूक उठाकर दिखाएं
स्मृति ने कहा कि कांग्रेस के युवराज भारत के टुकड़े हों बयान का समर्थन करते हैं और देश के सैनिकों से आतंकवादियों को मारने के सबूत मांगते हैं। ईरानी ने कहा कि यदि युवराज में इतना ही दम है तो सियाचिन में जाकर बंदूक उठाकर दिखाएं लेकिन सियाचिन के ग्लेश्यिर पर बंदूक उठाना बच्चों का खेल नहीं है। 

उन्होंने कहा कि संसद में कांग्रेसियों ने कहा कि हमें जम्मू-कश्मीर पर कोई कार्रवाई मंजूर नहीं क्योंकि यह इंटरनेशनल मामला है। कहा कि जब देश हमारा है जम्मू-कश्मीर हमारा है तो मामला कैसे इंटरनेशनल हो गया। प्रधानमंत्री मोदी और शाह की जोड़ी ने वो काम कर दिखाया जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे देश को एक कर दिया। 

'कांग्रेस उन बहनों को जवाब दें, जो अनुच्छेद 370 के कारण करवा चौथ नहीं मना पाई' 

करवा चौथ पर कांग्रेस उन महिलाओं को जवाब दे, जिनके पति अनुच्छेद 370 के कारण बार्डर पर अपने प्राण न्योछावर कर चुके हैं। आज वे बहनें करवा चौथ भी नहीं मना पाई। यह सवाल केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस से पूछा है। वे गुरुवार को रोहतक शहर से भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर के लिए ओल्ड आईटीआई स्थित सामुदायिक केंद्र में जनसभा को संबोधित कर रही थी। 

उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा और रॉबर्ट वाड्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा के लोग मेहनत से कमाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिनका खुद का परिवार बिखरा हुआ, वह जनता को क्या संभालेंगे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर ने कहा कि कुछ नेताओं का पिछली बार दिल्ली का फ्लैट छुड़वा दिया था, अबकी बार चंडीगढ़ का फ्लैट भी खाली करवा देंगे। मेयर, जींद उप चुनाव व लोकसभा में जीत हासिल की है। रोहतक हुड्डा का नहीं, जनता का गढ़ है। भाजपा रोहतक जिले की चारों सीट जीतकर मुख्यमंत्री की झोली में डालेगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed