फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections Live: Abhay Chautala Voted with Family

हरियाणा चुनाव: हुड्डा- चौटाला ने डाला वोट

Wed, 15 Oct 2014 10:33 PM IST
डीडी गोयल/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
डीडी गोयल/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा) Updated Wed, 15 Oct 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections Live: Abhay Chautala Voted with Family

इनेलो प्रधान ओमप्रकाश चौटाला की पूरी फैमिली गांव चौटाला में एक साथ मतदान करने पहुंचीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने बूथ नं. 121 पर इनेलो सुप्रीमों ओमप्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेहलता उर्फ केसर देवी, अपने भतीजे रवि सिंह चौटाला तथा भतीजवधू सुनैना के साथ वोट डालने पहुंची।

विज्ञापन


इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला अपने बेटे कर्ण चौटाला के साथ वोट पोल करने पहुंचे। हाल ही भाजपा में आये देवीलाल के पौत्र आदित्य देवीलाल अपने भाई अनिरूद्ध देवीलाल तथा माता सीमा देवी के साथ मतदान करने पहुंचे।

विज्ञापन

जानिए, कौन क्या बोला?

Haryana Assembly Elections Live: Abhay Chautala Voted with Family

अनिरूद्ध देवीलाल ने कहा कि इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में राज घरानों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। वे अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिये लड़ रहे हैं, लेकिन भाजपा लोगों की प्रतिष्ठा के लिये चुनाव मैदान में है। निश्चित तौर पर हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हलका डबवाली में भाजपा प्रत्याशी अच्छे मतों से विजयी होंगे।

वोट के जरिये सीबीआई तथा कांग्रेस को मिलेगा जवाब
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सीबीआई तथा कांग्रेस को लोग वोट के जरिये जवाब देंगे। उम्मीद है कि इनेलो 60+ करेगी। इनेलो वागर्निंग नहीं करेगी। बीजेपी से समझौते का सवाल ही नहीं। बीजेपी से अच्छा इनेलो विपक्ष में बैठना पसंद करेगी।

हुड्डा ने रोहतक में डाला वोट

Haryana Assembly Elections Live: Abhay Chautala Voted with Family

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में अपना वोट डाला। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने विश्वास जताया कि तीसरी बार भी हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। हुड्डा कहते हैं, सूबे में माहौल अच्छा है।

मैं राजनीतिक परिवार से हूं। लोगों के चेहरे के भाव और आंख मिलाने से पहचान लेता हूं। 65 से ज्यादा सभाएं कर यही देखा है।  जनता कांग्रेस की ही सरकार चाहती है। और हां, दस साल में खूब विकास भी हुआ है।

डेरा के समर्थन पर हुड्डा कहते हैं कि ऐसा नहीं है। डेरा वाले मना कर रहे हैं, बातचीत हुई है। बताया है कि वे कंडीडेट देखकर ही वोट देंगे। रही बात मिलने की, वे मुझसे भी मिलते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed