फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, CM Manohar Lal addressed Rally in Bhiwani

विधानसभा चुनावः सीएम मनोहर लाल ने बताया ईवीएम का मतलब, बोले- एवरी वोट फॉर मनोहर

Thu, 17 Oct 2019 01:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Oct 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, CM Manohar Lal addressed Rally in Bhiwani
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

ईवीएम मतलब एवरी वोट फॉर मोदी, अब कोई कहेगा कि ये लोकसभा चुनाव नहीं है। ऐसे में हमने नारा बदलकर अब ईवीएम मतलब एवरी वोट फॉर मनोहर कर दिया है। यह पूरे हरियाणा के लिए है। यहां वोट डालोगे बिशंबर को जाएगा, भिवानी में डालोगे घनश्याम को जाएगा। उस उम्मीदवार के माध्यम से हमारे पास आएगा और अच्छे बहुमत से सरकार बनेगी। 

विज्ञापन


हमारी सरकार बनी तो जितना काम पहले किया उससे दोगुना और तेज गति से काम करेंगे। ये बातें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चुनावी जनसभा में कहीं। वह बवानीखेड़ा में विधायक बिशंबर वाल्मीकि की जनसभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। बवानीखेड़ा बस स्टैंड के सामने आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 48 साल देख लो और भाजपा शासन के पांच साल देख लो। वे सत्ता भोगने का काम करते हैं और हम ढाई करोड़ के परिवार की सेवा। 
विज्ञापन


हमने जीवन जीने का सरल तरीका दिया है। पहले धोले कपड़े वाले लूटा करते थे, हमने उनके कपड़े खूंटी पर टंगवा दिए। आज वे सब बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में बिजली की कोई समस्या नहीं है। अब पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा। पांच साल में हर घर की रसोई में नल होगा और नल में पानी। महिलाओं को सिर पर टोकनी और घड़े लेकर नहीं भटकना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये फ्री, वो फ्री, सब फ्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि ये फ्री, वो फ्री, सब फ्री। ये माफ, वो माफ। एक लाख 25 हजार करोड़ की घोषणा कर दी, इतने पैसे कहां से आएंगे। क्या ये डाका डालेंगे, बाद में कहेंगे कि हमारे पास पैसा नहीं है। इसी तरह पैसे की कंगाली में पंजाब रो रहा है, चिल्ला रहा है। उनके पास अपने कर्मचारियों को वेतन देने के भी पैसे नहीं हैं। 

हम 12 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दे रहे और कांग्रेस घोषणा कर रही है
कांग्रेस के घोषणा पत्र पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को प्रति एकड़ 12 हजार रुपये प्राकृतिक आपदा पर मुआवजा दिया जा रहा है। उधर कांग्रेस घोषणा कर रही है कि हम 12 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देंगे। शायद उन्होंने अपना पिछला घोषणा पत्र देख लिया है, जब किसानों को 5700 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाता था। हमने पांच साल में 3600 करोड़ मुआवजा दिया है, जबकि कांग्रेस ने 48 साल मं 1200 करोड़ रुपये मुआवजा दिया।

भाई थाम जीता द्यो, बाकी मेरे जिम्मै
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि थाम बिशंबर ने जीता द्यो बाकी मेरे जिम्मै। 21 को आप अपेक्षा पूरी कर दो, उसके बाद काम हमारा। उन्होंने जातिगत आधार पर समीकरण वालों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कभी जातिवाद की, बिरादरी की बात नहीं करती और सभी को समानता के आधार पर रखती है। भाजपा के 75 पार के नारे में बवानीखेड़ा जरूर हो। 

पहली बार विधायक बना था, गलती हो तो माफ करना
विधायक बिशंबर वाल्मीकि ने कहा कि पहली बार विधायक बना था और अब अनुभव हुआ है। मुझसे कोई गलती हुई हो तो माफ करना। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक मतदान कर भाजपा के 75 पार के नारे को सफल बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed