फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   haryana assembly elections, CM Manohar Lal Addressed Public Rally

सीएम मनोहर लाल बोले-खेमों में बंटी कांग्रेस, राहुल और सोनिया की अलग-अलग पार्टी

Sat, 12 Oct 2019 01:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर/अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर/अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Oct 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, CM Manohar Lal  Addressed Public Rally
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने शुक्रवार शाम को साढौरा हल्के के सरस्वती नगर कस्बे में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो लोग हमें अनाड़ी कहते थे, आज हमें राजनीति के खिलाड़ी कहते हैं। जनता को विश्वास हो गया है कि राजनीति में अच्छे आदमी भी जा सकते हैं। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में पहले नौकरियों में भाई भतीजावाद चलता था। अब योग्य युवाओं को निष्पक्ष तरीके से नौकरियां दी जा रहीं हैं। भाजपा सरकार ने सारे सिस्टम को बदला है। उन्होंने जनता से अपील की कि 5 वर्ष बाद सरकार चलाने का लाइसेंस एक्सपायर होने जा रहा है। उसे रिन्यू कर दो। उसके बाद तेज गति से विकास कार्य करवाएं जाएंगे। इस मौके पर निवर्तमान विधायक व पार्टी प्रत्याशी बलवंत सिंह ने भी संबोधित किया।  
विज्ञापन


कांग्रेस पर तंज कसा
उन्होंने अपने भाषण में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी परिवार से बाहर अध्यक्ष तलाश करने के बाद पूरे देश में एक भी योग्य व्यक्ति नहीं मिला। जिसके बाद राहुल की जगह उनकी माता सोनिया गांधी को अध्यक्ष बना दिया गया। इससे रूठ कर राहुल गांधी बैंकाक में जाकर बैठ गए। हम तो सोचते थे कि हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव हैं, वे प्रचार में मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे तो प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक प्रचार में दौरे कर रहे हैं, लेकिन उनका कोई अता पता नहीं है। चुनाव के समय में वे ऐसे रुठ गए हैं, जैसे बच्चे रूठते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे लगता है, उनके घर में द्धंद चल रहा है। कांग्रेस में अलग-अलग पार्टियां बन गई हैं।

राहुल गांधी का दल अलग, सोनिया गांधी का अलग है। अशोक तंवर राहुल गांधी के दल से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के कांग्रेस के प्रत्याशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बोल रहे हैं कि उनके यहां पर भारत माता की जय नहीं बोला जाएगा बल्कि सोनिया गांधी की जय बोला जाएगा।

हमने सैलजा से पूछा है कि इस वीडियो की सच्चाई के बारे में वह स्पष्टीकरण दें ताकि यह पता चल सके कि वीडियो सच्चा है या झूठा है। लेकिन सैलजा मामले में फंस गई, क्योंकि सच बताएं तो जनता नाराज और झूठ बोलें तो सोनिया माता नाराज हो जाएंगी। 

लोगों ने कहा हमने भर लिया होगा अपना घर
हमने पूर्व सरकारों से हटकर काम किया है, हमने अपना घर नहीं नहीं भरा है। जब वह नामांकन पत्र भरने गए तो लोगों ने बड़ा शोर मचाया कि अब मुख्यमंत्री की पोल खुलेगी। पिछले नामांकन पत्र में उसके पास ढाई एकड़ जमीन थी जिसमें से अब डेढ़ एकड़ रह गई है। अब मेरे पास एक करोड़ 65 लाख रुपये है। 

यह पैसा भी 60-65 माह का अकाउंट में खर्च न होने की वजह से पड़ा है। इसीलिए यह रकम इतनी बढ़ गई। जबकि कुछ नेताओं के पास 500 से 300 करोड़ तक की संपत्ति और पांच-पांच किलो सोना है। पूर्व सीएम ने कहा कि इतना सोना क्या वह खाएंगे? भ्रष्टाचार के मामले में एक बाप-बेटे 10 साल के लिए जेल काट रहे और बाकी लाइन में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed