फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections Campaign Style of Politicians

लोस चुनाव में 'मां' तो विस चुनाव में 'बाप'

Sat, 04 Oct 2014 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 04 Oct 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections Campaign Style of Politicians

लोकसभा चुनाव प्रचार में सियासत में ‘मां’ खूब चर्चा में आई। भाजपाइयों ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लेकर कांग्रेस को खूब घेरा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार में अपनी ‘मां’ के बर्तन साफ करने का जिक्र करने में कमी नहीं छोड़ी, लेकिन हरियाणा में उलट हो रहा है। यहां नेता अपने ‘बापू’ को याद कर रहे हैं।

विज्ञापन


उनके नाम और किए गए उनके कार्यों को गिनाया जा रहा है। उनके नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं। वह चाहे फिर इनेलो हो, हजकां, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा या बंसीलाल का परिवार।
विज्ञापन


सभी अपने ‘बापू’ के नाम का जिक्र हर रैली व सभा में कर रहे हैं। यहां तक कि कुछ पार्टियों के प्रचार में उनकी तस्वीरें हर तरफ पंडालों से लेकर बाजारों और होर्डिंग पर भी नजर आ रही है। हालांकि, भाजपा नरेंद्र मोदी के सहारे है। हरियाणा में कौन, कैसे अपने ‘बापू’ को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की बात करें तो हरियाणा में भाजपा में ऐसा कोई बड़ा नेता नहीं है, जिसे लेकर पार्टी जनता के बीच जाए। पार्टी नेता केवल नरेंद्र मोदी के सहारे चुनाव मैदान में है। पार्टी के होर्डिंग बैनर पर ज्यादा नरेंद्र मोदी के ही फोटो दिखाई दे रहे हैं।

तीनों लालों के नामों का खूब हो रहा जिक्र

Haryana Assembly Elections Campaign Style of Politicians

इनेलो की रैली में ताऊ देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला का खूब जिक्र हो रहा है। उनके नाम पर ही वोट मांगे जा रहे हैं। ओमप्रकाश चौटाला ने अपने पिता ताऊ देवीलाल के जन्म दिन पर पर 25 सितंबर की जींद रैली कर उनके कराए कार्य गिनाए। पार्टी नेता भी हर रैली में ताऊ देवीलाल का जिक्र करना नहीं भूलते।

हरियाणा जनहित कांग्रेस के सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा कराए कार्यों को खूब गिना रहे हैं। उनके नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं।

हजकां के विज्ञापनों में भी भजन लाल दिखाई दे रहे हैं। हजकां का हर कार्यकर्ता और उम्मीदवार भी चौधरी भजनलाल के नाम केसहारे ही जनता केबीच जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी अपने पिता चौधरी रणवीर सिंह हुड्डा द्वारा कराए कार्र्यों का बखान कर वोटरों को रिझाने में लगे हैं। प्रदेश में खुशहाली के लिए भाखड़ा बांध निर्माण पिता द्वारा पूरा कराने की बात कह रहे हैं।

साथ ही कैथल रैली में हुई हुटिंग को लेकर यह भी कह रहे हैं उन्होंने उस संविधान का सम्मान किया, जिसके निर्माण में उनकेपिता का सहयोग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed