फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, BJP Cuts Ticket of Sushma Swaraj's sister Vandana Sharma

हरियाणा विधानसभा चुनावः सुषमा स्वराज की बहन का भाजपा ने काटा टिकट, पुराने चेहरे दरकिनार

Tue, 01 Oct 2019 12:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Oct 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, BJP Cuts Ticket of Sushma Swaraj's sister Vandana Sharma
- फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में भाजपा ने अबकी बार 75 पार का लक्ष्य हासिल करने के लिए काफी नए चेहरों पर भरोसा जताया है। 26 उम्मीदवार जिन्होंने पिछला चुनाव लड़ा था, उन्हें इस बार तवज्जो नहीं दी गई। जबकि एक पुराने उम्मीदवार नूह से संजय का टिकट बदलकर उन्हें सोहना से चुनाव मैदान में उतारा गया है। टिकट न वाले 26 उम्मीदवारों में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बहन डॉ. वंदना शर्मा भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने पिछला चुनाव सफीदों विधानसभा से भाजपा के टिकट पर लड़ा था और आजाद उम्मीदवार जसवीर देसवाल से लगभग 15 सौ मतों से हार गई थीं। इस बार पार्टी ने उन पर भरोसा नहीं जताया। इस समय वंदना हरियाणा लोकसेवा आयोग की सदस्य हैं। 26 उम्मीदवारों में ऐसे भी नेता है, जो भाजपा छोड़ चुकें हैं। पिहोवा से पिछली बार जयभगवान शर्मा भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन लोकसभा चुनाव में वह जजपा में शामिल हो गए थे और चुनाव भी लड़ा। 
विज्ञापन


कलायत में धर्मपाल शर्मा को भी इस बार टिकट नहीं मिली है। कैथल में सुरेंद्र सिंह, पुंडरी में रणधीर सिंह, राई में कृष्णा गहलावत का पत्ता कटा है। गोहाना में रामचंद्र जांगड़ा, बड़ौदा में बलजीत सिंह मलिक, जुलाना में संजीव, कालांवाली में राजेंद सिंह, डबवाली में देव कुमार शर्मा, रानियां में जगदीश नेहरा, सिरसा में सुनीता सेतिया, उकलाना में सीमा गैबीपुर, हांसी में छतर पाल सिंह, नलवा में मास्टर हरि सिंह, दादरी में सोमवीर, गढ़ी सांपला किलोई में धर्मवीर हुड्डा, झज्जर में दरियाव सिंह, पुन्हाना में इकबाल, हथीन में हर्ष कुमार, होडल में राम रतन की जगह नए चेहरे उतारे गए हैं। फिरोजपुर झिरका में भी नया चेहरा उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पृथला व फरीदाबाद में भी पार्टी ने नए चेहरों पर दांव खेला है। पार्टी की नए चेहरे मैदान में उतारने की रणनीति कितनी कारगर सिद्ध होती है, ये चुनाव नतीजे ही बताएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed