{"_id":"5d9714258ebc3e0181672ee9","slug":"haryana-assembly-elections-bjp-candidate-yogeshwar-dutt-files-his-nomination-from-baroda","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विस चुनावः चुनावी समर में कूदे भाजपा के पहलवान, बरोदा से योगेश्वर दत्त ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विस चुनावः चुनावी समर में कूदे भाजपा के पहलवान, बरोदा से योगेश्वर दत्त ने किया नामांकन
Fri, 04 Oct 2019 09:11 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 04 Oct 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
योगेश्वर दत्त
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने सोनीपत की बरोदा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू मौजूद रहे। योगेश्वर दत्त ने हाल ही में दिल्ली में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
इसके बाद से ही इनकी टिकट पक्की मानी जा रही थी। योगेश्वर दत्त के साथ भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार संदीप सिंह ने भी भाजपा का दामन थामा था। भाजपा ने सरदार संदीप सिंह को कुरुक्षेत्र की पेहोवा सीट से बतौर उम्मीदवार उतारा है। योगेश्वर दत्त ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता हैं।
विज्ञापन
खेलों के बाद अब राजनीति में नाम चमकाएंगे योगेश्वर : किरण रिजिजू
केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि पहलवान योगेश्वर दत्त ने खेलों में प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर चमकाया है। अब वह राजनीति में पर्दापण कर बरोदा हलके के साथ प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करेंगे। वह शुक्रवार को बरोदा हलके से भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त का नामांकन दाखिल करवाने के बाद बातचीत कर रहे थे। किरण रिजिजू ने कहा कि योगेश्वर ने खेलते हुए विश्व में भारत को अलग पहचान दी।
विज्ञापन
अब वह राजनीति में भी समाज की सेवा करने के लिए आए हैं। वह आमजन की सेवा करने में कोई कसर नहीं रखेंगे। वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। योगेश्वर दत्त ने कहा कि वह हलके के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। विधानसभा में युवाओं की समस्याओं का समाधान कराएंगे। खेलों के लिए अच्छी नीतियां बनवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से कोई खिलाड़ी नाराज नहीं है। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक व विश्व कुश्ती में पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया भी मौजूद रहे।
Gohana: Yogeshwar Dutt, Olympic Medallist & BJP candidate from Baroda files his nomination for #HaryanaAssemblyPolls. Union Sports Minister Kiren Rijiju also present. pic.twitter.com/NLNz3f2g7x
— ANI (@ANI) October 4, 2019