फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, Bhupinder Singh Hooda targets On BJP At Rally

चुनावी रैली में बोले भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेश में कानून अमेरिका जैसा और सुविधाएं पाकिस्तान जैसी

Wed, 16 Oct 2019 09:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Oct 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, Bhupinder Singh Hooda targets On BJP At Rally
- फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने बुधवार को जींद, उचाना व जुलाना में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं कीं। इस दौरान हुड्डा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए भाजपा के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए कहा। हुड्डा ने बुधवार को जुलाना की पुरानी अनाज मंडी, छात्तर गांव, कंडेला गांव व जींद के टाउन हॉल में जनसभाएं कीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून अमेरिका जैसे बना दिए लेकिन सुविधाएं पाकिस्तान जैसी हैं। भाजपा राज में 10 प्रतिशत बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा सरकार ने हरियाणा के पीएचडी, इंजीनियर, एलएलबी, एमए कर रहे युवकों को चपरासी तो हरियाणा से बाहर के लोगों एसडीओ बना दिया है। अब प्रदेश में हवा बदल चुकी है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही सबसे पहले 24 घंटे के अंदर किसानों का कर्ज माफ करेंगे। कांग्रेस सरकार ने छह लाख बिजली के मीटर रिजेक्ट कर दिए थे, अब यह मीटर भाजपा सरकार ने खरीद कर लोगों के घर में लगा दिए हैं। भाजपा सरकार में बिजली के बिल अधिक आ रहे हैं और बिजली रहती नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढ़ापा पेंशन लेने की उम्र पुरुषों के लिए 58 वर्ष और महिलाओं के लिए 55 वर्ष होगी। 5100 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। गरीब आदमी को दो रुपये किलो गेहूं एवं चावल मिलेगा। इस मौके पर डॉ. सुरेश देव कौशिक, संजय जागलान बीबीपुर, पूनम चौहान, पप्पू मलिक, राममेहर सिंह, सत्तु ढांडा, प्रकाश बोहतवाला व दीपक पिंडारा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed