फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, Amit shah rally In Panipat And Bahadurgarh

पानीपत और बहादुरगढ़ में अमित शाह बोले- देश में कांग्रेस का मतलब है दरबारी, दामाद और दलाल 

Thu, 17 Oct 2019 01:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, Amit shah rally In Panipat And Bahadurgarh
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

गृहमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को बापौली की अनाज मंडी में रैली को संबोधित किया। यहां पर उन्होंने चारों विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट की अपील की। अपने 27 मिनट के भाषण के दौरान वो 20 मिनट पाकिस्तान पर हुई एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक व कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर बोले। अपने संबोधन के दौरान अमित शाह राहुल गांधी, सोनिया गांधी व भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आक्रमक रहे।

विज्ञापन


उन्होंने हुड्डा को गांधी परिवार के दामाद राबर्ट वाड्रा का दलाल करार देते हुए कांग्रेस सरकार को दलाली करने वाली सरकार कहा। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन व सांसद संजय भाटिया ने देश का बब्बर शेर कहकर उनका मंच पर स्वागत किया। अमित शाह ने कहा कि पानीपत उद्यमियों व बुनकरों का शहर है। देश में मोदी की मजबूत सरकार है। 
विज्ञापन


पूरे विश्व में मोदी का डंका बज रहा है। देश तरक्की कर रहा है। मोदी सरकार से पहले जब भी किसी राष्ट्र का अध्यक्ष भारत आता था तो उसे ताजमहल गिफ्ट किया जाता था। अब किसी देश का राष्ट्राध्यक्ष आता है तो उसे गीता भेंट की जाती है। देश की जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को 300 सीट जीताकर तोहफा दिया था। पीएम मोदी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर देशवासियों को तोहफा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर भारत का मुकुट है। अब देश में 56 इंच सीने वाले मोदी की सरकार है। पहले कश्मीर में पाकिस्तान के आतंकी आकर हमला कर देते थे। हमारे जवानों के सिर कलम कर दिए जाते थे। जब से मोदी की सरकार आई है। पाकिस्तान की भारत की ओर देखने की भी हिम्मत नहीं है। पुलवामा हमला करने का पाकिस्तान को हिसाब देना पड़ा। 

पीएम मोदी ने इसका कड़ा जवाब दिया। हमने पाकिस्तान में घुसकर, वहां आतंकियों को ढेर कर पाकिस्तान को सबक सिखाया, लेकिन राहुल गांधी इसके सबूत मांगते रहे हैं। कांग्रेसी कहते थे कि अगर कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाई तो खून खराबा होगा। वहां एक गोली तक नहीं चली। अब कश्मीर से आतंकवाद खत्म हो चुका है, लेकिन अनुच्छेद 370 हटने का दर्द पाकिस्तान व कांग्रेस को है। 

पाकिस्तान राहुल गांधी की भाषा बोलता है। यूएनए में जाकर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान राहुल गांधी का उदाहरण देते हुए कहते हैं कि राहुल गांधी भी नरेंद्र मोदी के फैसले का विरोध कर रहे हैं। अब ये जनता को देखना है कि कौन देश के हित में है और कौन विरोध में। रैली में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, सांसद संजय भाटिया, सांसद रमेश कौशिक, निवर्तमान परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, प्रमोद विज, महिपाल ढांडा, शशिकांत कौशिक, सुरेंद्र अहलावत, लोकेश नांगरू, देवेंद्र दत्ता व धर्मपाल जागलान मौजूद रहे।

अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो अनुच्छेद 370 पर बोले

अमित शाह ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी व भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर वार करते हुए कहा कि पूरा देश कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने का जश्न मना रहा था। पाकिस्तान व कांग्रेस के खेमे में मातम पसरा हुआ था। अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो वो अनुच्छेद 370 पर अपना रुख साफ करे कि वो अनुच्छेद 370 हटाने के पक्ष में हैं या नहीं। कांग्रेस को सिर्फ वोट बैंक, अपने परिवार की चिंता है, जबकि भाजपा को देश की।

राहुल गांधी को बाबा व मनमोहन को कहते रहे मौनी बाबा
अपने संबोधन के दौरान अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मौनी बाबा व राहुल गांधी को राहुल बाबा कहते रहे। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक मारे जाते रहे और पूर्व पीएम मौनी बाबा मनमोहन सिंह मौन ही रहे। जब भी हम पाकिस्तान पर कार्रवाई करते है राहुल बाबा को दुख होता है। पता नहीं राहुल बाबा व पाकिस्तान का क्या चक्कर है।

बहादुरगढ़ में बोले- देश में कांग्रेस का मतलब है दरबारी, दामाद और दलाल 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बहादुरगढ़ के सब्जी मंडी परिसर में पार्टी प्रत्याशी नरेश कौशिक के समर्थन में विजय रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि इस देश में कांग्रेस का मतलब थ्री डी यानी दरबारी, दामाद और दलाल है। दूसरी तरफ भाजपा के लिए थ्री डी का मतलब केवल डेवलपमेंट, डेवलपमेंट और डेवलपमेंट।

अमित शाह ने कहा कि इस देश में जब-जब कांग्रेस आई है तब-तब दरबारी सक्रिय हुए हैं। दरबारियों ने सरकारों को जनता की सुविधा के अनुसार नहीं बल्कि अपनी सुविधा के अनुसार चलाया है। कांग्रेस के राज में दामाद सक्रिय होते रहे हैं और यहां के मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी को सुरक्षित रखने के लिए दामाद को हरियाणा की जमीन उपहार में देते रहे हैं। हरियाणा हो या केंद्र कांग्रेस की सरकारों में चारों तरफ दलालों का बोलबाला रहता है।

अमित शाह ने कहा कि इस देश में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई है तब से दरबारी गायब हो चुके हैं और दलालों के कुर्ते-पजामे खूंटी पर टंग चुके हैं। दोनों ही नेताओं को दामाद को खुश करने की भी चिंता नहीं है। अमित शाह ने अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पूरे देश ने अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने का स्वागत किया वहीं कांग्रेस दो विचारधाराओं में बंट गई।

हरियाणा के नेताओं और केंद्र के नेताओं की अलग-अलग जुबान है। उन्होंने कांग्रेसियों पर हरियाणा के शहीदों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी जब भी हरियाणा में आए तो यहां के लोगों को बताएं कि वह अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने के विरोध में हैं या हक में हैं। क्योंकि जम्मू-कश्मीर में अब तक पाक आतंकियों की गोली का शिकार होने वालों में सबसे अधिक संख्या हरियाणा के जवानों की रही है।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के हालात यह हो चुके हैं कि वह अपनी राजनीति को जिंदा रखने के लिए देशवासियों की नहीं बल्कि घुसपैठियों की चिंता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह देश कांग्रेसियों का असली चेहरा देख चुका है। इसलिए जिस तरह से देशवासियों ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई उसी तरह से हरियाणा में भी एक बार फिर मनोहर लाल के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed