{"_id":"5d69752b8ebc3e013371acc8","slug":"haryana-assembly-elections-aam-aadmi-party-will-soon-declare-candidates-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में जल्द उम्मीदवारों की घोषणा करेगी 'आप', टिकट के दावेदारों के इंटरव्यू जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में जल्द उम्मीदवारों की घोषणा करेगी 'आप', टिकट के दावेदारों के इंटरव्यू जारी
Sat, 31 Aug 2019 12:42 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में चुनावी मोड में आई आम आदमी पार्टी जल्द ही अपने प्रत्याशी घोषित करेगी। आप सुप्रीमो व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की हरी झंडी के बाद जल्द ही हरियाणा के विभिन्न हलकों में आप प्रत्याशियों की घोषणा भी की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, टिकट के दावेदारों के इंटरव्यू भी चल रहे हैं। इसी संबंध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक हुई। जिसमें दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, हरियाणा प्रभारी गोपाल राय, हरियाणा सह प्रभारी राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मीटिंग में हरियाणा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही आम आदमी पार्टी जल्द ही अपने उम्मीदवार घोषित कर सकती। आम आदमी पार्टी ने अब तक अलग-अलग चरणों में उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए व जिसकी रिपोर्ट पीएसी की मीटिंग में भी रखी गई।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के विधानसभा उम्मीदवार बनने के लिए पूर्व सैनिक, किसान, मजदूर, वकील, मास्टर, पत्रकार, व्यापारी व कार्यकर्ताओं ने आवेदन किये हुए है। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि मीटिंग में अरविंद केजरीवाल ने खुद सभी आवेदकों के फॉर्म देखे है व रिपोर्ट देखी है। जल्द ही आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार घोषित करेगी।