फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, PM Modi Haryanvi style in rally

हरियाणा विस चुनावः रैली करने आए तो ठेठ हरियाणवी अंदाज में दिखे पीएम, भविष्य की झलक दिखाई

Wed, 16 Oct 2019 11:25 AM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 16 Oct 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, PM Modi Haryanvi style in rally
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
धर्मनगरी में रैली के मंच पर पहुंचते ही पीएम मोदी ने कहा, सबतै पहलां सारे भाई-बहणां अर बुढ़यां नै मेरी हाथ जोड़ कै राम-राम। हरियाणा का चुनावी रण फतह करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठेठ हरियाणवीं अंदाज में दिखे। भावनात्मक तौर पर उन्होंने हर वर्ग से अपना नाता जोड़ा। किसान, जवान, नौजवान सहित अन्य वर्गों को केंद्र बिंदु में रखा। मंच से सत श्री अकाल का उद्घोष करना भी नहीं भूले। प्रधानमंत्री ने न केवल मनोहर सरकार की पांच साल की उपलब्धियां गिनाईं, बल्कि भविष्य की झलक तक दिखला गए।
विज्ञापन


उन्होंने जनता से रूबरू होते हुए कांग्रेस पर चुन-चुन कर शब्दबाण छोड़े। पूर्व सरकारों के समय जमीन के भ्रष्टाचार को लेकर तंज कसने से नहीं चूके। यहां तक कह दिया कि पूर्व सरकारों की नजर किसान की जमीन पर रहती थी। पहली बार भाजपा सरकार ने पांच साल में किसानों के हित में कदम उठाए। जमीन के भ्रष्टाचार पर गहरी चोट की। सीएलयू खुली बोली से करने की नीति बनाई। ऑनलाइन व्यवस्था पर बल दिया। अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही लाल डोरे की व्यवस्था खत्म की। हरियाणा में चलता है पर इब न चाल्लै की परंपरा शुरू की।
विज्ञापन


मोदी ने विपक्षियों पर यह कहते हुए भी चुटकी ली कि हरियाणा की माटी हमारे लिए जमीन का टुकड़ा नहीं है, इसमें जवानों का खून-पसीना मिला हुआ है। प्रधानमंत्री ने प्रकाश पर्व व करतारपुर कॉरिडोर का जिक्र कर प्रदेश के सिख समुदाय को भी साधने का प्रयास किया। उत्तर हरियाणा में भाजपा के गढ़ को वह और मजबूत कर गए। पिछली बार उत्तर हरियाणा में भाजपा ने 27 में से 22 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस एक सीट पर सिमट गई थी। भाजपा का फोकस इस बार पिछले चुनाव की तुलना अधिक सीटें जीतने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तबादलों में भ्रष्ट अफसर, नेता खाते थे माल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तबादलों के खेल को लेकर पूर्व सरकारों पर जुबानी हमला बोला। मोदी ने कहा कि प्रदेश में तबादला-पोस्टिंग का उद्योग जड़ से उखाड़ दिया है। यहां-वहां जाने का खूब खेल चलता था। भ्रष्ट नेता व अफसर माल खाते थे। मनोहर लाल सरकार ने प्रदेश में तबादलों को ऑनलाइन कर दिया। इससे तबादलों-पोस्टिंग की इंडस्ट्री ढह गई।

नौकरियों में भ्रष्टाचार से तबाह हुए अनेक परिवार
प्रधानमंत्री ने नौकरियों में भ्रष्टाचार पर भी पूर्व सरकारों को घेरा। बकौल मोदी, मनोहर लाल ने पर्ची-खर्ची से जनता को मुक्ति दिलाने का बड़ा काम किया है। उन्होंने यहां के लोगों संग संगठन में लंबा वक्त गुजारा है। वह जानते हैं कि इस खेल ने कितने परिवारों को तबाह कर दिया। अब पात्रता के आधार पर घर बैठे गरीब माताओं के बेटों को भी नौकरी मिल रही है। मेरा विश्वास है कि टीम मनोहर को प्रदेश की जनता इसके लिए आजीवन आशीर्वाद देती रहेगी। जनता के उसी आशीर्वाद से दोबारा सत्ता में आएंगे।

नई पौध हब के तौर पर विकसित हो हरियाणा
नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को नई पौध हब के तौर पर विकसित करने का सपना देखा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए प्रदेश में आयुष यूनिवर्सिटी सहित अनेक विश्वविद्यालय खोले गए हैं। कौशल विश्वविद्यालय भी इनमें एक है। इससे प्रदेश के युवाओं को और बुलंदी मिलेगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रदेश के विकास में युवाओं की अहम भूमिका है। प्रदेश में मनोहर सरकार के दौरान सबसे अधिक निवेश आया है, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। भाजपा सरकार प्रदेश को नई पौध का हब बनाए।

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की डिलीवरी पर जोर

हरियाणा में केंद्र व प्रदेश में बनने वाली नई सरकार का फोकस अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की डिलीवरी पर रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि जितना केंद्र व प्रदेश सरकार का ध्यान योजनाएं बनाने पर रहा है, उतना ही जनता तक पहुंचाने में भी रहा है। सरकार की गंभीरता का ही नतीजा है कि एससी, ओबीसी समेत हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। जिसके दम पर ही हरियाणा में भाजपा ने लोकसभा की दस की दस सीटें जीती।

हर व्यक्ति को घर देने के लिए दिन-रात जुटे
मोदी ने प्रदेश की जनता को बताया कि 2022 तक कोई भी बिना पक्के घर के नहीं रहेगा। केंद्र व प्रदेश सरकार इस सपने को साकार करने के लिए दिन-रात जुटी हुई है। हरियाणा कि किसानों का जमीन में सोना पैदा करने में बड़ा योगदान है। प्रदेश का ऐसा कोई किसान नहीं रहेगा, जिसके पास पक्का घर नहीं होगा। पीएम किसान निधि के तहत 650 करोड़ रुपये बिना बिचौलियों के किसानों के खाते में पहुंच चुके हैं। खेत मजदूरों की भी उन्होंने चिंता की है। इसके अलावा गरीब वर्ग के इलाज की चिंता अब खत्म हो चुकी है। आयुष्मान ने लाखों लोगों को लाभान्वित किया है।

व्यापारियों-कारोबारियों को लेकर संवेदनशील
मोदी ने व्यापारी और कारोबारी वर्ग को लेकर भी सरकार की गंभीरता का उल्लेख किया। वह यह बताना नहीं भूले कि केंद्र व मनोहर लाल सरकार ने दोनों वर्गों के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। सबसे संवेदनशील सरकार उनकी ही रही है। उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन दिया हैं। निवेश करना आसान हुआ है। भाजपा जब 2014 में सत्ता में आई तो इज ऑफ डुइंग बिजनेस में प्रदेश 14वें स्थान पर था, आज तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed