फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 2019, More Than 1.5 Crore Voters in State

हरियाणा विधानसभा चुनाव में 1.83 करोड़ लोग करेंगे मतदान, कभी भी लग सकती आचार संहिता

Thu, 12 Sep 2019 11:45 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 12 Sep 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019, More Than 1.5 Crore Voters in State
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। इस बार करीब 1.83 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल मतदाताओं की संख्या 1,82,98,714 है। इनमें 97,30,169 पुरुष व 84,60,820 महिलाएं, 239 ट्रांसजेंडर वोटर और सर्विस वोटर की संख्या 107486 है।
विज्ञापन


13-14 के बाद आचार संहिता, 2 नवंबर से पहले नई सरकार

हरियाणा सरकार के सूत्रों के अनुसार, 13-14 सितंबर के बाद किसी भी समय आचार संहिता लागू हो जाएगी और 2 नवंबर से पहले नई सरकार का गठन हो जाएगा। सरकार ने चुनाव आयोग को बताया है कि 15-16 के बाद अगर आचार संहिता लगती है तो फिर दिवाली से पहले नई सरकार का गठन नहीं हो पाएगा। इसलिए चुनाव तिथियां ऐसे घोषित की जाएं कि दिवाली से पूर्व प्रदेश में नई सरकार हो।
विज्ञापन


महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। महाविद्यालयों में छात्रों को भी जागरूक कर रहे हैं। इनकी आयु 18 से 19 वर्ष के बीच है,  ताकि वे अपने मत का प्रयोग पहली बार कर सकें। यदि अभी तक किसी नागरिक का वोट नहीं बना है और वह 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु का हो गया है तो वह जल्द से जल्द अपना वोट बनवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद, मेवात, पलवल, जींद, सिरसा, यमुनानगर और पंचकूला जिलों में महिला वोटरों की संख्या बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी महिलाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करेंगे। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय विशेष अभियान चलाएगा। बैठक में आयोग के महानिदेशक (चुनाव खर्च) दिलीप शर्मा भी उपस्थित रहे।

 

नई सरकार के चुनाव के लिए तैयार प्रशासनिक अमला

हरियाणा में नई सरकार के चुनाव के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह से तैयार है। मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा और हरियाणा निर्वाचन विभाग ने भारतीय निर्वाचन आयोग को अपनी तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट सौंप दी है।

निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ चुनाव उपायुक्त संदीप सक्सेना की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा करने आई चार सदस्यीय टीम अब अपना फीडबैक व सरकार की रिपोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त को सौंपेगी। प्रदेश में अगले सात दिन में किसी भी समय चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता लागू कर सकता है।

आयोग की प्रेस वार्ता के साथ ही चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो जाएगा। संदीप सक्सेना ने हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दुष्यंत कुमार बेहराव संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत को निर्देश दिए कि वे विधानसभा चुनाव में खर्च के ब्योरे पर विशेष ध्यान दें।

कुल बूथों के 10 प्रतिशत से ज्यादा बूथों की वेब कॉस्टिंग कराएं। मतदान की संख्या बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियों के बारे जानकारी और डीसी अपने-अपने जिले में मैनेजमेंट प्लान तैयार करें। दिव्यांगों के लिए मतदान केंद्रों को उचित व्यवस्था करें।

पड़ोसी राज्यों के साथ लगते जिलों में नाका लगाने के भी निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और विधानसभा चुनाव के लिए राज्य नोडल अधिकारी नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि प्रदेश में 258 नाका चालू किए गए हैं।

38 हथियारों को जब्त किया है। 40862 लाइसेंस शस्त्र जमा करने के साथ ही 156 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं। 120 व्यक्तियों को बाउंड किया है। बॉर्डर मीटिंग का शेडयूल तैयार है। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ जल्दी बैठकें की जाएंगी। पड़ोसी राज्यों के साथ लगते इलाकों में 268 नाका लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed