फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, Jannayak Janta Party releases fourth list of 30 candidates

हरियाणा विस चुनावः जेजेपी की 35 प्रत्याशियों की सूची जारी, सीएम खट्टर को टक्कर देंगे तेज बहादुर

Fri, 04 Oct 2019 01:01 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 04 Oct 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, Jannayak Janta Party releases fourth list of 30 candidates
सीएम मनोहर लाल को टक्कर देंगे तेज बहादुर - फोटो : अमर उजाला

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल कुनबे की बहू नैना चौटाला इस बार विधानसभा चुनाव में देश के पूर्व रक्षा मंत्री और हरियाणा के सीएम रहे बंसीलाल के बेटे रणबीर महेंद्रा को टक्कर देगी। नैना चौटाला ने इस बार मौजूदा सियासी समीकरणों के चलते अपना विधानसभा क्षेत्र बदला है। पिछली बार नैना चौटाला सिरसा की डबवाली सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ी थी। 

विज्ञापन


उन्होंने यहां कांग्रेस प्रत्याशी डा. कमलवीर सिंह को 8545 वोटों के अंतर से हराया था। लेकिन मौजूदा राजनीतिक समीकरणों के मद्देनजर अबकी बार नैना चौटाला ने चुनाव लड़ने के लिए भिवानी का बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र चुना है। इस सीट से बंसीलाल के छोटे बेटे रणबीर महिंद्रा कांग्रेस की टिकट पर उम्मीदवार हैं। रणबीर महेंद्र पहले भी मुंडल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। रणबीर सिंह महेंद्र वर्ष 2004 से 2005 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रहे चुक हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

उधर, बाढड़ा से सर छोटू राम के नाती राज्यसभा सदस्य चौधरी बीरेंद्र के नजदीकी विधायक सुखविंद्र मांढी भी फिर से भाजपा की टिकट पर मैदान में है। इस बार मांढी की टिकट पर खतरा मंडरा रहा था, लेकिन चौधरी बीरेंद्र सिंह की सिफारिश ने मांढी फिर से टिकट लेने में कामयाब रहे। पिछले विधानसभा चुनाव में भी चौधरी बीरेंद्र ने मांढी को जितवाने में पूरा जोर लगाया था।

दूसरी ओर, बाढ़डा सीट पर ताऊ देवी लाल के बड़े पोते एवं पूर्व सांसद अजय चौटाला का भी अच्छा प्रभाव माना जाता है। अजय के बेटे दुष्यंत चौटाला ने भी इस इलाके में अच्छी पैठ बनाने की कोशिश की है। इसी के चलते अब अजय चौटाला की पत्नी व दुष्यंत की मां नैना चौटाला को जजपा ने इस सीट से उतारने का फैसला लिया है। बहरहाल, इस सीट पर चुनावी जंग अब रोचक रहने वाली है।


जजपा ने जारी किए 35 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम
 
विधानसभा उम्मीदवार
उचाना कलां      दुष्यंत चौटाला
करनाल    तेज बहादुर यादव
कालांवली निर्मल सिंह मल्हड़ी
जगाधरी पूर्व विधायक अर्जुन सिंह
लाडवा  अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संतोष दहिया
अंबाला सिटी हरपाल सिंह कंबोज
मुलाना  अमरनाथ बग्गन
शाहबाद पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका
यमुनानगर  शैलेश त्यागी
गन्नौर  रणधीर मलिक
                  
                      

राई अजीत अंतिल
खरखौदा  पवन खरखौदा
बरोदा भूपेंद्र मलिक
थानेसर  योगेश शर्मा
हांसी  राहुल मक्कड़
कलानौर   राजेंद्र वाल्मीकि
महम  हरज्ञान सिंह मोखरा
ऐलनाबाद ओपी सिहाग
अंबाला कैंट गुरपाल सिंह
इसराना  दयानंद उरलाना
            

                   
समालखा  ब्रह्मपाल रावल
सफींदो  दयानंद कुंडू
रानियां   कुलदीप कारिवाला
रतिया  मंजू बाजीगर
लोहारू अलका आर्य
रेवाड़ी मलखान सिंह
होडल सतबीर तंवर
बड़खल इस्लामुद्दीन
बल्लभगढ़ सुरेश वर्मा
तिगांव प्रदीप चौधरी

   

बाढ़डा    पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला
पृथला      शशिवाला तेवतिया
पंचकूला   अजय गौतम
असंध   बृज शर्मा
बरवाला जोगीराम सिहाग


देर रात छठी सूची भी जारी 
देर रात को जननायक जनता पार्टी ने छठी सूची जारी करते हुए 8 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पानीपत शहरी से जयदेव नौल्था, गोहाना से देवेंद्र सिंह बबली, फतेहाबाद से डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच, डबवाली से सरबजीत सिंह मसीता, आदमपुर से रमेश गोदारा  बवानीखेड़ा से रामसिंह वैद, सोहना से रोहतास खटाना व पुन्हाना से इकबाल जैलदार को जजपा प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed