{"_id":"5d47f41c8ebc3e6c9a25d6b7","slug":"haryana-assembly-elections-2019-inld-mlas-joins-bjp-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में तीन और विधायक ने थामा भाजपा का दामन, नसीम, कंबोज, देसवाल पर चढ़ा भगवा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में तीन और विधायक ने थामा भाजपा का दामन, नसीम, कंबोज, देसवाल पर चढ़ा भगवा रंग
Tue, 06 Aug 2019 12:29 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी में शामिल हुए विधायक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने मिशन 75 प्लस को लेकर भाजपा अपने विस्तार में जुटी हुई है। सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने तीन और विधायकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। फिरोजपुर झिरका विधायक नसीम अहमद, रानियां विधायक रामचंद्र कंबोज और सफीदों विधायक जसबीर देसवाल पर भी भगवा रंग चढ़ गया है और ये तीनों विधायक अब कांग्रेस व इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
देसवाल आजाद विधायक है, जो बाहर से भाजपा को समर्थन करते थे। लोकसभा चुनाव से पहले नसीम इनेलो छोड़कर कांग्रेस में गए थे, मगर अब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए हैं। उधर, सभी ने अपने इस्तीफे विधानसभा स्पीकर को भेज दिए थे। नसीम और देसवाल का इस्तीफा सोमवार को स्पीकर ने स्वीकार कर लिया है। जबकि रामचंद्र कंबोज का इस्तीफा पहले ही स्वीकार हो चुका है।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सदस्यता अभियान में डेढ गुणा सदस्य बढ़ाने के लक्ष्य पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हो रहे नेता एवं उनके समर्थक पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में अच्छा परिणाम देंगे। भाजपा स्टेट कार्यालय में तीन निवर्तमान विधायक इनेलो विधायक रहे रामचंद्र कंबोज, नसीम अहमद और निर्दलीय जसबीर देसवाल के भाजपा में पटका पहनाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने स्वागत किया।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा परिवर्तन रैली करने पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि परिवर्तन करने का निर्णय जनता लेती है और कांग्रेस के बीते 10 साल को देखते हुए जनता जर्नादन लगातार कांग्रेस के साथ जो बर्ताव कर रही है, वह सबके सामने है। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रमेंद्र सिंह ढुल, रणबीर गंगवा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, आदि मौजूद रहे।