फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 2019, Haryana BJP Core Committee meeting with party President Amit Shah

हरियाणा विस चुनावः भाजपा कोर कमेटी की बैठक में फैसला, सांसदों-मंत्रियों के परिवार को टिकट नहीं

Thu, 26 Sep 2019 09:16 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 26 Sep 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019, Haryana BJP Core Committee meeting with party President Amit Shah
अमित शाह, जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने सांसदों और मंत्रियों के परिवार में किसी को टिकट नहीं देगी। वर्तमान विधायकों में से जीतने वालों को ही टिकट दी जाएगी। विधायकों के परिवार में भी कोई टिकट नहीं दी जाएगी। बुधवार को नई दिल्ली में हुई भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह ने की। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा सीएम मनोहर लाल, राज्य प्रभारी डॉ. अनिल जैन व प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में चुनाव को लेकर टिकट आवंटन पर चर्चा हुई। टिकट फाइनल करने के साथ ही पहली सूची जारी करने के लिए 29 सितंबर को भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। इसमें निर्विवाद टिकटों पर मुहर लगाकर पहली सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद बाकी सूचियां जारी होंगी। पहली सूची में सीएम मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला समेत जिताऊ विधायकों और मंत्रियों की सूची 29 सितंबर देर रात जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कोर ग्रुप की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि नगर निगमों के मेयर और जिला परिषद के चेयरमैन को भी पार्टी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं देगी। बैठक में हर विधानसभा सीट के लिए बुलाए गए पैनल पर चर्चा हुई है। जिन सीटों पर एक ही नाम हैं, उन्हें क्लीयर कर दिया गया है। इन सीटों की सूची संसदीय बोर्ड की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष रखी जाएगी। जहां सूची पर अंतिम मुहर लगेगी। जिन सीटों पर दो, तीन या अधिक दावेदार हैं, उन पर भी चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दूसरे दलों से आए विधायकों व नेताओं को भी टिकट देने और उनके जीतने की क्षमता पर चर्चा की गई। टिकट आवंटन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा है कि 29 सितंबर को पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी। किसी विधायक, मंत्री या सांसद के परिवार को टिकट नहीं देंगे। यह फैसला पार्टी आलाकमान का है, जो देश भर में लागू है। सूत्रों के अनुसार जिन विधायकों को टिकट कटने का डर सता रहा है, उन्होंने मंगलवार रात दिल्ली में सीएम मनोहर लाल से भी मुलाकात कर अपनी बात रखी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed