फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, defence minister Rajnath singh on jammu kashmir issue

राजनाथ सिंह बोले, जम्मू-कश्मीर का मुद्दा देश का मामला, इसे अंतरराष्ट्रीय क्यों बना रही है कांग्रेस

Thu, 17 Oct 2019 11:25 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी/महेंद्रगढ़/सतनाली (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी/महेंद्रगढ़/सतनाली (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 17 Oct 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, defence minister Rajnath singh on jammu kashmir issue
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में एक भी गोली नहीं चली। इस अनुच्छेद को हटाने का साहस मोदी सरकार ने किया। इस कानून को बनाए रखने की पैरोकारी करने वाली पार्टियां खत्म होती जा रही है। ऐसी पार्टियां पाकिस्तान की मददगार साबित हो रही है।  

विज्ञापन


राजनाथ सिंह गुरुवार को महेंद्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी रामबिलास शर्मा के लिए सतनाली में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं क्या हो गया है। कश्मीर का मुद्दा हमारा आंतरिक मामला है। क्या अब दुनिया हमारे घर की समस्या का समाधान करेगी। मैं कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या कश्मीर के मुद्दे का आप अंतर्राष्ट्रीय करण करना चाहते हैं? कांग्रेस के नेता इस पर अपना जवाब दें। 

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में कहां मानवधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस एवं अन्य पार्टियों को नसीहत देते हुए कहा कि ऐसी भाषा न बोलें जिससे पाकिस्तान को ताकत मिले। रक्षामंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है। अब पहले जैसे हालात नहीं हैं जब अन्य देश भारत को आंख दिखाते थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि 15 से 20 वर्ष से राफेल खरीद का मामला अटका हुआ था, प्रधानमंत्री मोदी ने आते ही राफेल खरीदने का फैसला लिया।

अप्रैल में राफेल आएगा और अंबाला एयरबेस में तैनात होगा। उन्होंने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि आतंकवादियों को शह देना बंद करे, अगर पाकिस्तान आतंकवादियों से नहीं लड़ सकता तो भारत उनकी मदद करने को भी तैयार है। जरूरत पड़ी तो भारत अपनी फौज पाकिस्तान में भी भेज देगा। राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में जिन्ना से लेकर पाकिस्तान के दो टुकड़े होने तक का जिक्र किया। 

"ऊँ नहीं लिखता तो क्या लिखता"
राजनाथ सिंह ने कहा कि विजयदशमी पर शस्त्र पूजा की प्रथा है। जब मैंने राफेल पर ऊँ  लिखा तो लोगों ने सवाल उठाए कि ऐसा क्यों किया। मैं राहुल जी से पूछना चाहता हूं कि शस्त्र पूजा में ऊँ नहीं लिखता तो क्या लिखता। वे ही बता दें कि मुझे क्या लिखना चाहिए था। कांग्रेस को बस मौका चाहिए होता है भाजपा का विरोध करने का। विरोध ही करना है, तो देश का भला करने का दम क्यों भरते हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जल शक्ति मिशन के माध्यम से देश में जल प्रबंधन कर रही है। इस प्रबंधन की वजह से अगले पांच वर्षों में देश सूखे एवं बाढ़ की समस्या से निजात पा लेगा। इसके बाद ऐसा प्रबंध होगा कि हिंदुस्तान का कोई भी क्षेत्र न तो बाढ़ और न सूखे से प्रभावित नहीं हो पाएगा। हरियाणा जैसे राज्यों को पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। 

गुरुवार को खरक कलां गांव के स्टेडियम में आयोजित भाजपा की जनसभा में उन्होंने ये बात कही। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी बिशंबर वाल्मीकि और घनश्याम सर्राफ को भारी बहुमत से जीताने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 70 साल में बिजली, पानी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं जनता को नहीं मिली।

हमारा काम सड़क चौड़ी करना नहीं बल्कि हर कस्बे को पक्की सड़क से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में मनोहर लाल ने हरियाणा में जनता के सेवक के तौर सरकार चलाई है। इससे पूर्व मुख्यमंत्रियों पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप लगे पर मनोहर लाल पर कोई आरोप नहीं लगे।

रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने विदेश में जाकर कश्मीर में मानवाधिकार हनन का आरोप लगाया है। हनन अब नहीं पहले होता था। घर में विवाद को बाहर फैलाना ठीक नहीं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहाकि इतनी पुरानी पार्टी को हो क्या गया है।

इस मौके पर राजनाथ सिंह से मिलकर खरक-कलिंगा के लोगों ने मांग पत्र सौंपा है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं आपके विश्वास और भरोसे को टूटने नहीं दूंगा। सरकार बनने के बाद आप मेरे पास आना। मैं उसी समय सीएम से कहकर आपकी समस्याओं का हल करवाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed