फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 2019, CM Khattar Launches Scheme for Weaker Section People

आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने वाला हरियाणा बना पहला राज्य, पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात

Fri, 30 Aug 2019 09:38 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क,/अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क,/अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 30 Aug 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019, CM Khattar Launches Scheme for Weaker Section People
फाइल फोटो

वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में तीन सरकारी व 19 निजी मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं और जहां 2014 में एमबीबीएस की 700 सीटें प्रदेश में थी। इस साल बढ़कर 1450 हो गई हैं। 2019-20 में एमबीबीएस की 1450 सीटों पर दाखिला हुआ है।

विज्ञापन


यह जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी। वह शुक्रवार को रेड बिशप में आयोजित आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत राज्य के 10 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों के शुभारंभ अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


 केंद्रों का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो के लिंक के माध्यम से नई दिल्ली के विज्ञान भवन से किया। हरियाणा में जब एमबीबीएस की 2000 सीटें होंगी तब आदर्श स्थिति होगी। राज्य में लगभग 27 हजार चिकित्सकों की आवश्यकता है और इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार समृद्धि योजना का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो लिंक से पीएम ने किया आयुष हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों शुभारंभ
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वह चाहते हैं कि राज्य के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज होना चाहिए, ताकि डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा सके। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए कुरुक्षेत्र में श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। पंचकूला के श्री माता मनसा देवी परिसर में राष्ट्रीय आयुर्वेद योग और प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान स्थापित हो रहा है।

जिला महेंद्रगढ़ में राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज व अस्पताल स्थापित किया गया है। नेशनल आयुष मिशन के अंतर्गत गांव अकेड़ा जिला नूंह यमेवातद्ध में नया राजकीय यूनानी कॉलेज एवं अस्पताल खोला जा रहा है।

गुरुवार को ही फिटनेस इंडिया मूवमेंट की शुरुआत नरेन्द्र मोदी ने की है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को ही आयुष हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों का वीडियो लिंक के माध्यम से शुभारंभ किया है। हरियाणा देशभर में ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां इन सेंटरों को सबसे पहले खोला गया है।

पीएम मोदी ने हरियाणा के सीएम को दी सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरियाणा में दस हेल्थ एवं वेलनेस केंद्रों का उद्घाटन किया। इसके लिए पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की। वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इन दिनों मनोहर लाल खूब परिश्रम कर रहे हैं। उनकी आवाज खराब हो गई है। चुनाव के दिनों में इस तरह की मुसीबत का सामना उन्हें भी करना पड़ता था। योग और प्राणायाम से उनकी गाड़ी चलती है।

पीएम मोदी ने सीएम मनोहर लाल को सलाह देते हुए कहा कि हरियाणा में आयुष हेल्थ एंड वेलनेस के 10 सेंटर खुल चुके हैं। वहां पर जाकर वह अपना गला चेक करवाएं। इस मौके पर पीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डाक टिकटों का विमोचन भी किया। उन्होंने योग व आयुर्वेद में अहम योगदान देने वाले साधकों को सम्मानित भी किया।

प्रदेश में खोले गए 10 आयुष हेल्थ एंड वेललेस सेंटर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि बीमारियों का शरीर से कोई संबंध ही न हो। प्रधानमंत्री ने जिन आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का शुभारंभ किया है उसी कड़ी में इस वर्ष देशभर में कुल 12,500 सेंटर खोले जाएंगे। इस साल चार हजार से अधिक सेंटर देशभर में खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने हरियाणा में खोले जा रहे 10 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया।

इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने हरियाणा के दस स्थानों पर खोले जा रहे हैं। आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed