{"_id":"5da82ca18ebc3e012d681415","slug":"haryana-assembly-elections-2019-candidates-educational-profile","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव: अनपढ़ से लेकर पीएचडी तक डटे हैं, 200 प्रत्याशी सरपंच का चुनाव भी नहीं लड़ सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव: अनपढ़ से लेकर पीएचडी तक डटे हैं, 200 प्रत्याशी सरपंच का चुनाव भी नहीं लड़ सकते
Thu, 17 Oct 2019 02:26 PM IST
खुशबू गोयल
सतीश कुमार/अमर उजाला, रोहतक
सतीश कुमार/अमर उजाला, रोहतक
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रदेश में पंच-सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार का दसवीं पास होना जरूरी है, लेकिन विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के लिए शिक्षा की कोई अनिवार्यता नहीं है। इस बार विधानसभा चुनाव के मैदान में 200 प्रत्याशी ऐसे हैं जो पंच-सरपंच का चुनाव लड़ने की शैक्षणिक योग्यता नहीं रखते।
नामांकन के समय प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को जो शपथ पत्र दिया है उसके अनुसार, भाजपा को छोड़कर अन्य दलों के कई प्रत्याशी दसवीं कक्षा पास नहीं हैं। भाजपा के सभी प्रत्याशी कम से कम 10वीं पास हैं, लेकिन कांग्रेस, जजपा, इनेलो और निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलाकर 200 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं से कम हैं यानी ये प्रत्याशी पंच-सरपंच का चुनाव नहीं लड़ सकते। वहीं, 21 प्रत्याशी अनपढ़ भी हैं।
कांग्रेस-भाजपा में 100 प्रत्याशी स्नातक और परास्नातक
भाजपा ने 31 ग्रेजुएट, 10 पोस्ट ग्रेजुएट, 15 एलएलबी, 3 एमबीबीएस, 3 एमएस और 3 बीएएमएस व एक प्रत्याशी एमफिल पास मैदान में उतारा है। कांग्रेस में 32 ग्रेजुएट, 4 पोस्ट ग्रेजुएट, 22 एलएलबी और 3 उम्मीदवार पीएचडी धारक हैं। जजपा में 24 उम्मीदवार ग्रेजुएट और 4 पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इनेलो में 17 उम्मीदवार पीजी और 10 एलएलबी डिग्री धारक हैं।

Trending Videos
इन सीटों पर कम से कम 10वीं पास प्रत्याशी
प्रदेश की 10 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जिनमें कम से कम 10वीं पास प्रत्याशी तो मैदान में हैं। ये सीटें अटेली, बाढ़डा, दादरी, गोहाना, खरखौदा, नलवा, पटौदी, पृथला, पुंडरी और सफीदों हैं।
नारायणगढ़ से सबसे कम शिक्षित प्रत्याशी
नारायणगढ़ में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह 10वीं पास हैं तो एक निर्दलीय पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इनके अलावा कोई भी प्रत्याशी दो अंकों का आंकड़ा नहीं छू पाया है। 4 प्रत्याशी 8वीं पास हैं तो एक पांचवीं पास भी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी शैली और जजपा प्रत्याशी राम सिंह 8वीं पास हैं।
पीएचडी धारक भी चुनावी मैदान में
चुनाव में कांग्रेस व भाजपा में 4, बसपा व जजपा में 3, लोसुपा के 2 और एक-एक प्रत्याशी इनेलो व निर्दलीय पीएचडी धारक भी हैं। बादशाहपुर से लोसुपा प्रत्याशी सतीश कुमार, बावल से कांग्रेस प्रत्याशी एमएल रंगा, बेरी से कांग्रेस के डॉ. रघुवीर कादयान, गढ़ी सांपला से लोसुपा के डॉ. कमलेश सैनी, घरौंडा से बसपा के मेहर सिंह, हथीन से इनेलो की रानी देवी, जुलाना से कांग्रेस के धर्मेंद्र सिंह ढुल, कैथल से निर्दलीय प्रत्याशी अश्विनी शर्मा हरीटवाल, कलानौर से बसपा प्रत्याशी कश्मीरी देवी, कोसली से बसपा के डॉ. अजीत सिंह चहल, लाडवा से जजपा की डॉ. संतोष दहिया, नांगल चौधरी से भाजपा के डॉ. अभय सिंह यादव, पेहोवा से जजपा के रणधीर सिंह, सढौरा से जजपा की डॉ. कुसुम शेरवाल और सोहना से कांग्रेस प्रत्याशी समशुद्दीन डॉक्टरेट की डिग्री ले चुके हैं।