फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, bjp manifesto qualities

विस चुनावः हरियाणा में दोबारा राज करने को भाजपा ने चादर देख पांव पसारे, संसाधनों तक सीमित वादे

Mon, 14 Oct 2019 12:57 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 14 Oct 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, bjp manifesto qualities
फाइल फोटो
हरियाणा की जनता पर फिर राज करने को भाजपा ने चादर देखकर ही पांव पसारे हैं। म्हारे सपनों के हरियाणा संकल्प पत्र में संसाधनों को मद्देनजर रखते हुए ही वादे किए गए। वादों के मामलों में सीमाएं नहीं लांघी गई हैं। भाजपा सत्ता में लौटी तो इसे अगले पांच साल के लिए अपने क्रिया-कलापों का दस्तावेज बनाएगी। पार्टी ने संकल्प पत्र को म्हारे सपनों का हरियाणा नाम यूं ही नहीं दिया। इसे तैयार करने में लंबा समय तय किया गया है।
विज्ञापन


संकल्प पत्र कमेटी के चेयरमैन ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि 18 रथ के जरिए जनता से सुझाव लिए गए। एक रथ को पांच हलकों में भेजा। सुझावों के लिए सोशल मीडिया का भी भरपूर इस्तेमाल किया। 1.70 लाख सुझाव नौ सदस्यीय समिति वेदपाल, राजीव जैन, सांसद बृजेंद्र सिंह, मंत्री कृष्ण लाल पंवार, रामचंद्र जांगड़ा, रणवीर गंगवा, नीरा तोमर व गार्गी कक्कड़ ने श्रेणीबद्घ किए। संकल्प पत्र को अंतिम रूप देने के लिए समाज के 31 अहम समूहों से बातचीत की गई।
विज्ञापन


15 बैठकें कमेटी की हुईं। सांसदों, विधायकों, सीएम व भाजपा पदाधिकारियों से भी चर्चा हुई। जब सुझाव संकलित होकर गुलदस्ता बन गए तो उसे मेरे सपनों का हरियाणा के बजाए म्हारे सपनों का हरियाणा नाम दिया गया। धनखड़ का कहना है कि भाजपा ने कोई भी वादा जनता को ठगने के लिए नहीं किया है। हम विरोधियों की तरह झूठे वादे नहीं करते हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा है कि प्रदेश की जनता पूर्व सरकारों में परिवारवाद, भ्रष्टाचार के माध्यम से कुचली जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के हित पूरे करने के बजाए सरकार में बैठे लोगों ने अपने हितों को तवज्जो दी। ये भाजपा का घोषणा नहीं, पार्टी का संकल्प है। घोषणाओं को पूरा करने में कमी रह सकती है, संकल्प जब भाजपा जैसा संगठन करता है तो पूरा न होने की गुंजाइश ही नहीं रहती। भाजपा अपने संकल्प पत्र में किए हर वादे को अगले पांच साल के शासन में पूरा कर दिखाएगी।

पारदर्शिता, भ्रष्टाचार-भेदभाव मुक्त व्यवस्था का संकल्प पूरा किया: सीएम

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा ने अपने पांच साल के शासनकाल में पारदर्शिता, भ्रष्टाचार और भेदभाव मुक्त व्यवस्था का संकल्प पूरा कर लिया है। अब उन्होंने नया संकल्प लिया है, जिसे भी पूरा कर दिखाएंगे। जैसे पहले पांच साल काम किया है, आगे भी वैसे ही ईमानदारी से काम करेंगे। हमने पिछले संकल्प पत्र को सिलेबस के रूप में लिया, अब उसकी परीक्षा देने जा रहे हैं। जो नया संकल्प लिया है उसकी परीक्षा पांच साल बाद होगी। पिछले कामकाज का परिणाम जनता का निकालना है।

तीन सौ अवैध कालोनियों को करेंगे नियमित
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि इस कार्यकाल में तीन सौ अवैध कालोनियां नियमित करने से रह गईं। जिन्हें अगले कार्यकाल में नियमित करेंगे। 300 टेल तक पानी पहुंचाया है, जो टेल बच गईं उनमें भी पानी पहुंचाने का प्रावधान करेंगे। सेवन स्टार गांवों की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। पांच साल में 75 हजार सरकारी नौकरियां दी, अगर विपक्ष ने कानूनी हथकंडे न अपनाए होते तो एक लाख रोजगार सरकारी क्षेत्र में युवाओं को देते।

राज्य प्रभारी अनिल जैन ने बदलवाया सिटिंग प्लान
भाजपा का संकल्प पत्र डेढ़ घंटा देरी से जारी हुआ। साढ़े नौ बजे का समय था, लेकिन 11 बजे भाजपा नेताओं ने इसका विमोचन किया। इससे पहले राज्य प्रभारी अनिल जैन मंच के सिटिंग प्लान का जायजा  लेने पहुंचे। उस समय खेल मंत्री अनिल विज अपनी कुर्सी पर पहली पंक्ति में विराजमान हो चुके थे। जैन ने पहली पंक्ति से सह चुनाव प्रभारी भूपेंद्र चौधरी की कुर्सी हटवाई, चूंकि वे नहीं आ रहे थे। पहले केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की कुर्सी बदलकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के बगल में लगाई गई, फिर उसे राज्य प्रभारी जैन की कुर्सी के साथ लगा दिया गया। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की कुर्सी बदलकर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के लेफ्ट साइट में लगाई गई, उनकी राइट साइट सीएम मनोहर लाल बैठे। बराला ने नड्डा और ओपी धनखड़ ने तोमर, सीएम व जैन का पौधा देकर स्वागत किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed