{"_id":"59742ef54f1c1b94518b4735","slug":"haryana-assembly-election-will-organize-with-loksabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विस चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, CM ने बताए जीत के समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विस चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, CM ने बताए जीत के समीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar lal Khattar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री खट्टर ने बड़ा ऐलान किया और साथ ही चुनाव में जीत के समीकरणों पर भी विचार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के साथ ही हरियाणा विधानसभा के चुनाव भी कराए जाएंगे। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें और चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। शनिवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि कुछ कार्यकर्ता निराशावादी होते हैं, उनमें उत्साह भरें। पार्टी को हर समय चुनावी मूड में रहना चाहिए। राज्य सरकार ने एक हजार दिनों में हजार कार्य किए हैं।
यह अपने आप में रिकार्ड है। इसी के दम पर विधानसभा चुनाव जीत लेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे रोहतक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बाल भवन में लगभग 50 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी। दस करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया और 40 करोड़ के कार्यों का उद्घाटन किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि भाजपा हर समय चुनावी मोड में रहती है।
17 राज्यों में भाजपा की सरकार है। हर साल कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं। अभी राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है। भाजपा की सरकार पांच साल में रिकार्ड काम कर देगी। इतने काम पिछले दस सालों में तत्कालीन सरकारें नहीं करा पाईं। कांग्रेस की सरकार अनेक लंबित कार्य छोड़कर गई है। उन गड्ढों को भरने में समय तो लगता है। विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष की आंखों के आगे अंधेरा है इसलिए उन्हें हमारा विकास दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन
रोहतक के अपने दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबसे पहले कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसके बाद विकास कार्यों के उद्घाटन के साथ जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यकर्ताओं की बैठक में सीएम ने सभी से पांच-पांच सरकारी योजनाओं के नाम पूछे तो कार्यकर्ताओं ने ज्यादातर के बारे में बता दिया।