फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly election bjp election preparations

Haryana Assembly Election: हैट्रिक लगाने की जुगत में भाजपा, ओबीसी और अगड़ा वर्ग को साधने की तैयारी

Sat, 17 Aug 2024 02:50 PM IST
निवेदिता वर्मा आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Aug 2024 02:50 PM IST
सार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। एक  अक्तूबर को मतदान होगा और चार अक्तूबर को परिणाम आएगा। 

विज्ञापन
haryana assembly election bjp election preparations
भाजपा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

72 दिन पहले आए लोकसभा चुनाव परिणाम ने हरियाणा में भाजपा के लिए खतरे की घंटी बजाई थी। लोकसभा चुनाव से पहले नेतृत्व परिवर्तन के बावजूद पार्टी ने कांग्रेस के हाथों दस में से पांच सीटें गंवा दीं। 
विज्ञापन


ओबीसी बिरादरी के नए सीएम नायब सिंह सैनी ने करीब 75 दिनों के अपने कार्यकाल में अपनी बिरादरी को साधने के लिए पूरी ताकत लगा दी। उन्होंने सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने सहित कई अन्य अहम घोषणाएं की हैं। पार्टी सारी ताकत ओबीसी और अगड़ा वर्ग को साधने में लगा रही है।
विज्ञापन


भाजपा लोकसभा चुनाव खत्म होते ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई थी। चार जून को लोकसभा के परिणाम आने के 13 दिन बाद ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अपने विधानसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सांसद बिप्लब कुमार देब को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। उसके बाद हरियाणा प्रभारियों की भी नियुक्ति की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा

पिछले दिनों ने पार्टी ने चुनाव संचालन और चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की। हर विधानसभा सीट पर चुनाव प्रभारी व सहप्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं। इन तैयारियों के साथ पार्टी दूसरी तरफ संगठन को मजबूत करने में जुटी रही। प्रत्येक विधानसभा में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित किया। पार्टी ने कई स्तर पर सर्वे भी करवाएं हैं, जिनमें संभावित उम्मीरदवारों के बारे में पूरी रिपोर्ट है। ये रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व के पास पहुंच चुकी हैं। केवल उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है। पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची कभी भी जारी कर सकती है।

चुनाव प्रभारी बोले-भाजपा तैयार

विधानसभा चुनाव प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया का कहना है कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार हैं। पार्टी की हर स्तर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे रथ यात्रा चलाए या हरियाणा मांगे हिसाब, उनका चक्का पंक्चर है। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है। एक चुनाव खत्म होते ही भाजपा दूसरे चुनाव में जुट जाती है। भाजपा बहुमत से तीसरी बार सरकार बनाएगी।

भाजपा के सामने चुनौतियां
1. विधायकों के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर
2. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर खिसका पिछड़ा व दलित वोट बैंक वापस लाना
3. बेरोजगारी व किसानों की नाराजगी के असर को कम करना
4. सीएम नायब सैनी की घोषणाओं को वोटों में तब्दील करना
5. भितरघात को रोकना और असंतुष्टों को साधना

भाजपा की उम्मीदें
1. केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार का बनना
2. सवा दो महीने में सैनी सरकार की गई लुभावनी घोषणाएं
3. बूथ स्तर की संगठन की मजबूती और लंबी टीम
4. रणनीतिकारों की अनुभवी और लंबी टीम
5. कांग्रेस के अंदर गुटबाजी के अवसर को भुनाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed