फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election 2024 campaigning end today

Haryana Assembly Election: आज थम जाएगा प्रचार का शोर, पांच अक्तूबर को मतदान, आठ को परिणाम

Thu, 03 Oct 2024 08:50 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Oct 2024 08:50 AM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा 16 अगस्त को हुई थी। 17 अगस्त से चुनाव प्रचार शुरू हो गया था। तीन अक्तूबर तक उम्मीदवारों को प्रचार के लिए पूरे 49 दिन मिले। इस समयावधि में देशभर के कई दिग्गज नेता चुनाव प्रचार करने के लिए हरियाणा आए। इनमें पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम व केंद्रीय मंत्री शामिल रहे।

विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2024 campaigning end today
मंच पर पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी - फोटो : संवाद

विस्तार

15वीं विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार वीरवार शाम छह बजे थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दल अपनी पूरी ताकत झोकेंगे। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी प्रचार की अगुआई करेंगे। वहीं, भाजपा की ओर से तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेता पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने आएंगे। इसके साथ राज्य निर्वाचन आयोग ने भी मतदान को लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी वीरवार को अपने गढ़ को मजबूत करने के साथ भाजपा के किले में भी सेंध लगाएंगे। प्रचार के अंतिम दिन राहुल नूंह, और महेंद्रगढ़ के गांव बवानिया में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। वे छह हलकों नूंह, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, महेंद्रगढ़, अटेली और नारनौल के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे। 2019 के चुनाव में नूंह की तीनों सीटों और महेंद्रगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी जीते थे। वहीं, अटेली और नारनौल में भाजपा को जीत मिली थी। राहुल गांधी के साथ दोनों रैलियों में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद वह पानीपत ग्रामीण और पानीपत सिटी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे। शाम को हुड्डा करनाल में होंगे। यहां वे प्रेस वार्ता भी करेंगे।
विज्ञापन


दूसरी तरफ भाजपा नेतृत्व भी अंतिम दिन पूरी ताकत लगाएगा। भाजपा से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजपूतों के प्रभाव वाले तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे। उनकी शाहाबाद, कलायत और सफीदों में जनसभा होगी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बल्लभगढ़ व गुरुग्राम और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पलवल, अंबाला सिटी और गन्नौर में जनसभाएं करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी प्रचार के लिए आना है, मगर देर रात तक उनके कार्यक्रम पर अंतिम मुहर नहीं लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा 16 अगस्त को हुई थी। 17 अगस्त से चुनाव प्रचार शुरू हो गया था। तीन अक्तूबर तक उम्मीदवारों को प्रचार के लिए पूरे 49 दिन मिले। इस समयावधि में देशभर के कई दिग्गज नेता चुनाव प्रचार करने के लिए हरियाणा आए। इनमें पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम व केंद्रीय मंत्री शामिल रहे। इस दौरान आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें भी दर्ज हुईं। 14500 से ज्यादा शिकायतें आईं, जिनमें से अधिकतर का निवारण चुनाव आयोग ने कर दिया। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्तूबर को वोट डाले जाने हैं। इसके लिए आयोग ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां चार अक्तूबर को मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। हरियाणा में 20 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन हैं। मतदान बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने इस बार रिहायशी क्षेत्रों की 114 इमारतों और झुग्गी झोपडि़यों में 87 जगह पर मतदान केंद्र बनाए हैं। आयोग ने 3460 बूथ संवेदनशील और 138 बूथ वल्नरेबल घोषित किए हैं। इनमें अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर राज्य में पैरामिलिट्री फोर्स की 225 कंपनियों के अतिरिक्त पुलिस के 29 हजार जवान तैनात होंगे। विधानसभा चुनाव के लिए रिजर्व ईवीएम सहित कुल 27,866 ईवीएम
(बैलेट यूनिट) का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही 26,774 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed