फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election 2024 BJP Election Committee Meeting

Haryana Assembly Election: भाजपा में टिकटों के दावेदारों की लंबी लाइन, सीएम के लिए इन दो सीटों पर चर्चा

Sat, 24 Aug 2024 07:59 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 07:59 AM IST
सार

हरियाणा में एक अक्तूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चार अक्तूबर को परिणाम आएगा। भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने की जुगत में जुट गई है। 

विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2024 BJP Election Committee Meeting
bjp flag

विस्तार

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारने की तैयारी में जुटी भाजपा की दो दिवसीय चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को संपन्न हो गई। 

विज्ञापन


बैठक में सभी सीटों के उम्मीदवारों पर चर्चा की गई। हर सीट के लिए तीन से पांच उम्मीदवारों के पैनल बनाए गए हैं। जिस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दिग्गज दावेदार हैं, उन सीटों पर सिर्फ उन्हीं का नाम भेजा गया है। पैनलों में पूर्व सांसद, राज्यसभा सांसद, सभी मौजूदा विधायक व मंत्रियों के नामों के अलावा नेताओं के बेटे, बेटियों व रिश्तेदारों के नाम भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय समिति की बैठक से पहले भाजपा की छोटी टोली एक बैठक होगी, जो कांट छांट करेगी और उसके बाद पैनल को केंद्रीय समिति के पास भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि 25 अगस्त की बैठक के बाद एक सूची जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद भाजपा नेताओं ने बताया कि सभी सीटों पर आए एक-एक उम्मीदवार के नामों पर चर्चा की गई। इसमें पूर्व सांसदों के नाम भी शामिल हैं। इसी तरह से मौजूदा राज्यसभा सांसदों ने भी विधानसभा पहुंचने की इच्छा जाहिर की है। उनका भी नाम पैनल में शामिल किया गया है। इसी तरह से भाजपा के मौजूदा 41 विधायकों के नामों को भी पैनल में शामिल किया गया है। वहीं, लोकसभा चुनाव हारे सदस्यों और नेताओं के रिश्तेदारों के नाम भी पैनल में हैं। वहीं, सीएम नायब सिंह सैनी के करनाल और नारायणगढ़ सीट पर भी चर्चा हुई। हालांकि उनके नाम पर मुहर हाईकमान लगाएगा।

जिन सीटों पर भाजपा के दिग्गज दावेदार वहां सिर्फ उन्हीं का नाम

जिन सीटों पर भाजपा के दिग्गज दावेदार हैं, उन सीटों पर उनके अलावा किसी दूसरे नाम पर चर्चा नहीं की गई है। भाजपा के एक नेता ने बताया कि कुछ विधानसभा सीटों पर तीन से पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने बताया कि कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं। टिकट के दावेदारों के नाम लिफाफे में बंद हो गए हैं। 

सभी सीटों पर उचित उम्मीदवारों के नाम का पैनल तय कर दिए गए हैं। बताया गया कि पूरे प्रदेश की 90 सीटों पर दो हजार से ज्यादा दावेदारों ने पेश की है। इसमें पार्टी के सर्वे और आवेदन करने वाले प्रत्याशियों के तीन से चार नामों पर चर्चा की गई है। भाजपा के एक नेता ने बताया कि बैठक में पार्टी में केवल जिताऊ उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई है। भाजपा किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करेगी। अंतिम मुहर केंद्रीय चुनाव समिति ही लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed