फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election 2014

पंचकूला में जातिगत समीकरण तय करेगा टिकट

Sat, 16 Aug 2014 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 16 Aug 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2014

विधानसभा चुनाव के लिए इनेलो प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद अब दूसरी पार्टियों ने भी टिकट बंटवारे पर माथापच्ची तेज कर दी है। इनेलो छोड़कर बाकी दलों के नेता अभी जनता का मूड भांप रहे हैं कि इस चुनाव में उन्हें स्थानीय उम्मीदवार रिझा सकेंगे या पैराशूट उम्मीदवार।

विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार को अधिक तवज्जो देगी और जातिगत समीकरण के आधार पर टिकट तय किए जाएंगे। वर्ष 2009 तक पंचकूला का क्षेत्र कालका विधानसभा क्षेत्र के तहत आता था। अब पंचकूला विधानसभा क्षेत्र भी जुड़ गया।
विज्ञापन


अलग-अलग पार्टी के नेताओं का मानना है कि दूसरे जिलों के प्रत्याशियों को टिकट देने से नुकसान यह होता है कि उन्हें स्थानीय मुद्दों के बारे में जानकारी ही नहीं होती है। ऐसे में चुनावी मैदान में भी दिक्कत और चुनाव जीतने के बाद भी, क्योंकि उन्हें अपने क्षेत्र को समझने में समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी प्रत्याशी को टिकट देने पर जोर

Haryana Assembly Election 2014

जिले में जातिगत आधार पर वोटरों की संख्या को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा के कुछ नेता पंजाबी समुदाय के उम्मीदवार को ही टिकट देने की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ इसके पक्ष में नहीं हैं। यह राजनीति का मैदान हो तो समर्थन और विरोध का खेल तो चलता ही रहेगा, लेकिन टिकट किसे देना है, किसे नहीं, इस पर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान का ही होगा।

पंचकूला विस क्षेत्र में कुल वोटर

एक लाख, 93 हजार, 681

जातिगत वोट

Haryana Assembly Election 2014

पंजाबी---------41 हजार
ब्राह्मण---------18 हजार
बानिया--------37-38 हजार
एससी----------22 हजार
गुर्जर----------आठ हजार
राजपूत---------7-8 हजार
सैनी-----------5-6 हजार
जाट----------7-8 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed