फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly election 2014

चुनावी महाभारत से पहले टिकट के लिए जंग

Sat, 23 Aug 2014 03:39 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Aug 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly election 2014

हरियाणा विधानसभा के चुनावी रण से पहले सभी दलों में दावेदारों के बीच टिकट के लिए जंग छिड़ी है। टिकट के दावेदारों की फौज देखकर पार्टी हाईकमान की टेंशन बढ़ गई है। अमूमन हर विधानसभा क्षेत्र से सभी दलों में टिकट मांगने वालों की संख्या औसतन दस से बारह है।

विज्ञापन


पार्टी के दिग्गज नेता किसी को नाराज नहीं करते हुए आश्वासन का लॉलीपॉप थमा रहे हैं। इनेलो छोड़कर अब तक किसी दल ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। टिकट के वितरण में इनेलो ने बाजी मार ली है।
विज्ञापन


प्रदेश में विधानसभा की कुल 90 सीट हैं। इनेलो अब तक 73 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। पहले चरण में 62 और दूसरे चरण में 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। कांग्रेस में टिकट वितरण के लिए मंथन का दौर शुरू हो चुका है। कई दौर की बैठक के बाद कांग्रेस हाईकमान टिकटों के वितरण पर अंतिम मुहर लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में टिकट वितरण के दौरान राज्य सभा सदस्य कुमारी सैलजा भी अपने समर्थकों को टिकट दिलवाने के लिए दबाव बनाएंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और डा. अशोक तंवर की भी टिकट वितरण में पूरी चलेगी।

गठबंधन पर फैसले के बाद ही सीटों का बंटवारा

haryana assembly election 2014

भाजपा हजकां गठबंधन का अभी तक फैसला नहीं हुआ है। गठबंधन का फैसला होने के बाद ही सीटों का बंटवारा होगा। सीटों का बंटवारा होने के बाद टिकट के लिए नाम फाइनल होंगे।

फिलहाल भाजपा के पास सभी 90 विधानसभा से नाम आने शुरू हो गए हैं। रिजर्व सीटों से भी पार्टी के पास काफी नामों की संख्या आई है, लेकिन टिकट के लिए नाम तब फाइनल होंगे जब गठबंधन की सीटें फाइनल होंगी।

कांग्रेस में 1212 दावेदार

कांग्रेस के टिकट के लिए अभी तक 1212 आवेदन आए हैं। दिल्ली में इन आवेदनों को लेकर 25 अगस्त को बैठक होगी। बैठक में इलेक्शन कमेटी के सभी नेता मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर सहित अन्य नेता इस बैठक में मौजूद होंगे। बैठक में यह तय किया जाएगा कि टिकट वितरण के लिए क्या मापदंड रखे जाएं। इसके अलावा यह भी देखा जाएगा कि कौन से आवेदक ऐसे हैं जो टिकट के प्रबल दावेदार हैं।

इनेलो की बाकी टिकटों पर पार्टी नेताओं की नजर

haryana assembly election 2014

इनेलो की बाकी बची 17 सीटों पर प्रदेश के नेताओं की नजरें टिकी हैं। इन सीटों पर पार्टी बहुत सोच समझ कर प्रत्याशी उतारेगी। वह वे सीटें हैं, जहां से इनेलो के दिग्गज चुनाव लड़ सकते हैं।

लिहाजा पार्टी प्रत्याशियों के अलावा विपक्ष की भी नजर इन टिकटों पर लगी है। चौटाला परिवार के सदस्य किन सीटों से चुनाव लड़ेंगे इस पर भी विपक्षी दलों की निगाहें जमी हैं।

भाजपा और हजकां की टिकटें सीटों पर निर्णय के बाद
भाजपा और हजकां के टिकटों का बंटवारा सीटों पर सहमति के बाद होगा। हालांकि अब तक दोनों दलों में गठबंधन को लेकर सहमति बनी हुई है, लेकिन गठबंधन पर पक्की मुहर लगने के बाद ही सीटों का बंटवारा होगा।

फिलहाल भजापा टिकट के लिए आने वाले आवेदनों को देख कर फूली नहीं समा रही है। पार्टी ने टिकटार्थियों के बारे में ग्राउंड रिपोर्ट लेकर प्रदेश प्रभारी जगदीश मुखी को सौंप दी है।

पार्टियां दे रही भीड़ जुटाने की नसीहत

haryana assembly election 2014

टिकट के लिए लाइन लगाए खड़े नेताओं को राजनीतिक दल रैलियों में भीड़ जुटाने की नसीहत दे रही हैं। टिकटार्थियों को भी खुद का शक्ति प्रदर्शन ही टिकट का पैमाना मालूम पड़ रहा है। इसके अलावा केंद्रीय नेताओं के आगमन पर स्वागत द्वार बनाना और पार्टी के बड़े होर्डिंग लगवाना भी टिकटार्थियों की सोच में शामिल हैं।

यहां नहीं तो वहां से टिकट:
हरियाणा के नेताओं के पास इस बार आप्शन कम नहीं हैं। इसे एक पार्टी से टिकट की संभावना कम लग रही है वह दूसरी पार्टी का दामन थाम रहा है। इनेलेा के दो नेता टिकट न मिलने पर पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। जबकि कांग्रेस में पिछले चुनाव में पार्टी के टिकट पर लड़ने वाले नेता गुडबाय कह चुके हैं।

अभी दिल्ली की तरफ दौड़ेंगे नेता:
हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा दो राष्ट्रीय दल ऐसे हैं। जिनमें टिकट के लिए नेता दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ेगी। जिन नेताआें को प्रदेश नेतृत्व से टिकट मिलने की उम्मीद कम होगी वे दिल्ली दरबार में हाजरी लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed