फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election 2014

मोदी, शाह के बाद अब दिखेगा कांग्रेस का दम

Fri, 22 Aug 2014 03:43 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Aug 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2014

लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद हरियाणा के नेताओं ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी थी। रैलियों की सियासत से सभी दल अब वोटरों की लामबंदी में जुट गए हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रैली कर चुनाव का शंखनाद कर चुके हैं। फिलहाल राजनीतिक दलों को चुनाव तिथि की घोषणा का इंतजार है।

विज्ञापन


मोदी की रैली के बाद से उठे सियासी तूफान का जवाब कांग्रेस 24 अगस्त की पानीपत रैली में देगी। इस रैली में भीड़ जुटाने के लिए पार्टी ने जमीन आसमान एक कर दिया है। रैली के लिए भीड़ जुटाने वाले कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खुद रैली के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन

टिकट के ऐलान में इनेलो अव्वल

Haryana Assembly Election 2014

टिकट घोषित करने में अव्वल रहा इनेलो ने रैलियों और प्रचार में भी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने परिवार के सभी सदस्यों को मैदान में उतार दिया है। गांव से लेकर मोहल्ले तक प्रचार अभियान को प्राथमिकता के तौर पर किया जा रहा है।

भाजपा बड़ी रैलियां करने के बाद अब रथ यात्राओं में व्यस्त रहेगी। 31 अगस्त के बाद ही पार्टी अन्य रैलियों के बारे में कोई कार्यक्रम तय करेगी।

फिलहाल प्रचार अभियान में पार्टी अभी किसी दल से पीछे नहीं है। जबकि हजकां प्रमुख की बड़ी रैलियों की रणनीति गठबंधन पर अंतिम निर्णय के बाद बनेगी। कुलदीप का परिवार भी चुनाव अभियान में कूद गया है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक सीएम, दीपेंद्र और तंवर

Haryana Assembly Election 2014

कांग्रेस की 24 अगस्त की रैली में पार्टी भाजपा की रैलियों का जवाब देगी। रैली को लेकर अब तक 60 जनसभाएं मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर कर चुके हैं।

रैली के लिए भीड़ जुटाने को हरियाणा को तीन जोन में बांटा गया है। टिकट के 1212 आवेदकों को भीड़ जुटाकर अपनी शक्ति दिखानी होगी। टिकट वितरण में आवेदक केसाथ आने वाली भीड़ भी एक पैमाना हो सकती है।

विज्ञापन

शाह, मोदी की रैलियों से भाजपा कर चुकी श्रीगणेश

Haryana Assembly Election 2014

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की दो रैलियों के साथ ही पार्टी ने बड़ा कैंपेन शुरू कर दिया है। राज्य में 90 कार्यकर्ता सम्मेलन पूरे हो चुके हैं। केंद्र के मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों ने इन कार्यक्रमों में शिरकत की है। अब पार्टी बूथ लेवल पर प्रचार अभियान चला रही है।

सभी 21 जिलों के 90 हलकों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक बड़ा कार्यक्रम और छोटे कम से कम 10 से 12 कार्यक्रम किए जाएंगे। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी रैली और होगी।  31 अगस्त तक सभी नेता यात्राओं में व्यस्त हैं। उसके बाद रैलियों की रणनीति बनेगी।

56 विधानसभा में इनेलो का प्रचार पूरा

Haryana Assembly Election 2014

इनेलो ने राज्य के 56 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान पूरा कर लिया है। रोजाना चार से पांच विधानसभा क्षेत्र पार्टी कवर कर रही है। जहां प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं वहां तो उनको जिताने के लिए कहा जा रहा है।

जहां प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। वहां पार्टी ऐनक के निशान पर मोहर लगाने को लेकर प्रचार तेज किए है। राज्यस्तरीय रैलियां इस अभियान के साथ ही शुरू कर दी जाएंगी।

कुलदीप के साथ पत्नी और बेटा भी प्रचार मैदान में

Haryana Assembly Election 2014

हजकां प्रमुख कुलदीप की पत्नी रेणुका बिश्नोई और उनके पुत्र भव्य बिश्नोई भी प्रचार के मैदान में कूद गए हैं। महिला और युवा सम्मेलनों के माध्यम से राज्य में 60 विधानसभा क्षेत्र कवर किए जा चुके हैं।

इनमें से 27 विधानसभा क्षेत्रों में कुलदीप का दौरा हो चुका है। 31 अगस्त तक आठ और पूरे हो जाएंगे। गठबंधन पर अंतिम निर्णय होते ही राज्य स्तरीय बड़ी रैलियों की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed