फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election 2014

हरियाणा में भाजपा की टिकट किसे? पैमाना तय

Thu, 21 Aug 2014 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Aug 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2014

हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी मैदान में उतारने से पहले भाजपा ने सभी प्रत्याशियों की लोकप्रियता का आंकलन कर लिया है। प्रत्याशियों की यह लोकप्रियता आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट का पैमाना बनेगी।

विज्ञापन


टिकट वितरण में भाजपा इस ग्राउंड रिपोर्ट को आधार बनाएगी। भाजपा ने मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से पार्टी के संभावित प्रत्याशियों के बारे में राय जान ली है। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में फीडबैक का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


जिसकी सील बंद रिपोर्ट हरियाणा भाजपा के प्रभारी जगदीश मुखी को सौंप दी है। हालांकि हजकां- भाजपा गठबंधन की सीटों के बंटवारे के बाद ही यह तय होगा किस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी संगठन पर फोकस कर रही भाजपा

Haryana Assembly Election 2014

बीजेपी अपने उम्मीदवारों के चयन से पहले पार्टी संगठन को चुनावी मोड के हिसाब से तैयार करने पर फोकस कर रही है। बूथ लेवल पर पार्टी कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने का जिम्मा संगठन मंत्री सुरेश भट्ट को सौंपा गया है।

यह काम इस महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा। कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का काम केंद्र सरकार के मंत्री और राष्ट्रीय नेता करेंगे। संगठन मंत्री सुरेश भटट के मुताबिक पार्टी ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। चुनाव को लेकर हम बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का संचार कर रहे हैं।

आवेदकों की संख्या से नेतृत्व खुश

Haryana Assembly Election 2014

भाजपा इस बार के टिकटार्थियों की लाइन देख कर खुश है। राज्य के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में एक सीट पर 10से कम प्रत्याशियों ने आवेदन नहीं किया है। जबकि कई सीटों पर 30 से 40 लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किए हैं। रिजर्व सीटों पर भी बीजेपी के टिकट की चाह रखने वालों की संख्या ठीक ठाक है। पटौदी रिजर्व सीट से 38 लोगों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed