फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election 2014

टिकट कटते ही बदली नेताओं की कॉलरटयून

Thu, 14 Aug 2014 01:07 PM IST
जगमहेंद्र सरोहा/अमर उजाला, पानीपत
जगमहेंद्र सरोहा/अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 14 Aug 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2014

इनेलो की सबसे पहले घोषित विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची के बाद नाराज नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला तेज होने के बाद मोबाइल पर ओमप्रकाश चौटाला के नाम की कॉलरटयून भी बदलने लगी है। नेताओं के हर रोज पार्टी के विरोध में बयानबाजी के साथ फोन करने पर कॉलर टयून बदलने पर नाराजगी झलकने लगी है।

विज्ञापन


विदित है कि इनेलो ने बीते दिनों प्रदेश विधानसभा की 90 में से 62 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। पार्टी की पहली सूची आते ही टिकट का इंतजार और प्रयास में लगे दावेदारों के माथे पर बल पर गए।
विज्ञापन

नेताओं ने कॉलर ट्यून बदलने पर जताई नाराजगी

Haryana Assembly Election 2014

कई नेताओं ने सुप्रीमो से मिलकर नाराजगी जताई तो कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के माध्यम से अपनी नाराजगी जताई। इनमें से पानीपत ग्रामीण हलके से पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान व इसराना से मौजूदा विधायक कृष्णलाल पंवार का भी नाम है।

कृष्णलाल पंवार तो पार्टी छोड़ चुके हैं और पूर्व स्पीकर ने तीन दिन का समय देकर टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

पार्टी की आला नेताओं द्वारा किसी तरह का संतोषजनक जवाब न मिलने पर कई बड़े नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो के गुणगान की कॉलर ट्यून बदल दी है और कई बदलने के प्रयास में हैं। ऐसे नेताओं व समर्थकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

अपने नाम या फिल्मी गीतों की धुन लगाई

Haryana Assembly Election 2014

नेताओं के साथ उनके समर्थकों ने भी अपने मोबाइल की ट्यून बदलनी शुरू कर दी है। इन नेताओं के मोबाइल में पहले हरियाणा की मिट्टी का सच्चा इतिहास चौटाला है, आज देश का लोहपुरुष श्री ओमप्रकाश चौटाला है...समेत कई तरह से चौटाला के गुणगान की ट्यून बजती थी। इन नेताओं ने कस्टमर केअर को बोलकर धुन अपने नाम या फिल्मी गीतों की लगवा ली है। अपने बड़े नेता को देखकर समर्थक भी ट्यून बदल रहे हैं।

ये है कॉलर ट्यून का उद्देश्य

कॉलर ट्यून भी सोशल मीडिया की तर्ज पर प्रचार प्रसार का एक तरीका है। मोबाइल के दौर में हर कोई एक दूसरे से बात करता है। ऐसे में उसको सामने वाले के मोबाइल पर फोन मिलाते ही कॉलर ट्यून सुनने को मिलती है।

इनेलो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो के नाम की ट्यून लगा रखी है। मोबाइल करने वाले को कॉपी करने का भी ऑप्शन मिलता है। ऐसे में बटन दबाने पर उसके मोबाइल में भी वहीं कॉलर ट्यून डाउन लोड हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed