फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election 120 tainted candidates in the electoral battle

Haryana Assembly Election: चुनावी रण में 120 दागी उम्मीदवार, सबसे ज्यादा आप के 21 प्रत्याशी

Wed, 25 Sep 2024 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 25 Sep 2024 03:22 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा आम आदमी पार्टी के 21 उम्मीदवारों के खिलाफ केस दर्ज हैं। इसके बाद कांग्रेस के 17, इनेलो के 8, भाजपा के 5 और जजपा के 4 प्रत्याशियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Haryana Assembly Election 120 tainted candidates in the electoral battle
हरियाणा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतरे 1031 उम्मीदवारों में से 120 ऐसे हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 4 महिलाएं भी हैं। सबसे ज्यादा आम आदमी पार्टी के 21 उम्मीदवारों के खिलाफ केस दर्ज हैं। 

विज्ञापन


इसके बाद कांग्रेस के 17, इनेलो के 8, भाजपा के 5 और जजपा के 4 प्रत्याशियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 43 निर्दलीय उम्मीदवारों पर भी आपराधिक केस चल रहे हैं। ये जानकारी प्रत्याशियों ने स्वयं अपने नामांकन पत्रों के साथ चुनाव आयोग को दी है।

विज्ञापन

आप के इन प्रत्याशियों पर मामले

आप के प्रत्याशी अनिल रंगा, नरेंद्र खन्ना, प्रवीन, प्रेम गर्ग, रबिया किदवई, केतन शर्मा, आदर्श पाल सिंह, राजेंदर सिंह, जवाहर लाल, जसदेव सिंह, डॉ. निशांत आनंद, भीम सिंह राठी, बिजेंद्र हुड्डा पर मुकदमे लंबित हैं। वहीं, डॉ. मनीश यादव, बीर सिंह बीरू, कुलदीप सिंह, सतबीर सिंह, हरपिंदर सिंह, संजय सातरोडिया, शिव कुमार रंगीला और राजकौर गिल पर केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस और भाजपा के दागी

भाजपा के प्रत्याशी विनोद भ्याना, भव्य बिश्नोई, धनेश अदलखा, कैप्टन अभिमन्यु और अनिल यादव पर केस दर्ज हैं। कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, करण सिंह दलाल, राव नरेंद्र सिंह, वरदान यादव, प्रदीप नरवाल, वरिंदर सिंह राठौर पर केस लंबित हैं। इसके अलावा रामनिवास घोड़ेला, रामकरण काला, धर्मसिंह छौक्कर, मामन खान, प्रदीप चौधरी, नरेश सेलवाल, कुलदीप वत्स, जय भगवान अंतिल, जरनैल सिंह और गोकुल सेतिया पर भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।



इनेलो के ऐलनाबाद से प्रत्याशी अभय चौटाला, कृष्ण सिंह, तैयब हुसैन, ओंकर सिंह, दिलबाग सिंह, मो. हबीब, सूरजभान और सुरेंदर कौशिक पर केस दर्ज है। जजपा के अनंत राम, इंतजार अली, बिरेंद्र और रविंदर कुमार पर केस लंबित हैं। हरियाणा जनसेवक पार्टी के बलराज कुंडू व मनजीत पर केस दर्ज है। हलोपा प्रमुख व सिरसा से प्रत्याशी गोपाल कांड पर केस दर्ज है।

पार्टियों का तर्क: अभी अपराध साबित नहीं 

  • आप के प्रवक्ता निवान शर्मा ने कहा कि सभी प्रत्याशी के केस कोर्ट में लंबित हैं। किसी पर दोष सिद्ध नहीं हुआ।
  • मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सचिव प्रवीन अत्रे ने कहा कि केस दर्ज होने से अपराध साबित नहीं होता है, कोर्ट फैसला लेगा।
  • हरियाणा कांग्रेस मीडिया प्रभारी चांद वीर हुड्डा के मुताबिक किसी उम्मीदवार पर आरोप साबित नहीं हुआ है, केस लंबित है।
  • जजपा के प्रवक्ता दीपकमल ने कहा कि किसी प्रत्याशी में आरोप साबित नहीं हुए है।
  • इनेलो प्रवक्ता राकेश सिहाग ने कहा कि चुनाव आयोग ने सभी को चुनाव लड़ने की अनुमति दी तो वे दोषी तो नहीं है, कोर्ट उन्हें बरी भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed