{"_id":"58b442774f1c1b965e830945","slug":"haryana-assembly-budget-session-starts-chandigarh-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्पीकर ने ठुकराया सत्र की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव, 6 मार्च को बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीकर ने ठुकराया सत्र की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव, 6 मार्च को बजट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 28 Feb 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र दस मार्च तक ही चलेगा। पहली और सात मार्च को सदन की डबल सिटिंग होंगी। छह मार्च को दोपहर दो बजे के बाद वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु 2017-18 का बजट पेश करेंगे। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के सत्र की अवधि बढ़ाने के प्रस्ताव को स्पीकर कंवर पाल गुर्जर ने स्वीकार नहीं किया। चौटाला ने कई ज्वलंत मुद्दों का हवाला देते हुए चर्चा के लिए सभी सदस्यों को पर्याप्त समय मिलने के मद्देनजर सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की थी। स्पीकर ने कहा, जरूरत महसूस हुई तो आने वाले दिनों में इस पर विचार करेंगे।
सोमवार को बजट सत्र शुरू होने से पहले स्पीकर कंवर पाल गुर्जर की अध्यक्षता में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सुबह 11 बजे स्पीकर के चैंबर में हुई बैठक में सीएम मनोहर लाल, संसदीय कार्य मंत्री रामबिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के अलावा डिप्टी स्पीकर संतोष यादव व इनेलो विधायक नैना चौटाला, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी उपस्थित रहीं।
इसमें निर्णय लिया गया कि 28 फरवरी को सुबह दस बजे प्रश्नकाल के बाद नियम-121 के तहत प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर सामान्य चर्चा शुरू होगी। सत्र दो बजे तक चलेगा। पहली मार्च को सुबह दस बजे प्रश्नकाल के बाद बजट अभिभाषण पर चर्चा दोबारा शुरू की जाएगी। यह दोपहर बाद ढाई बजे शुरू होने वाली दूसरी बैठक में भी जारी रहेगी। दो मार्च को प्रश्नकाल के बाद गैर सरकारी कार्य होंगे।

छह मार्च को बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र
- फोटो : अमर उजाला
तीन मार्च को प्रश्नकाल के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा संपन्न कर धन्यवाद प्रस्ताव पर मतदान होगा। अनुपूरक अनुमान की दूसरी किस्त के साथ ही चर्चा व मतदान भी कराया जाएगा। इसके बाद विधान कार्य होंगे। चार व पांच मार्च को अवकाश रहेगा।
छह मार्च को प्रश्नकाल के बाद बजट पेश होगा। सात मार्च को सुबह दस बजे प्रश्नकाल के बाद 2017-18 के बजट अनुमानों पर चर्चा शुरू होगी। ये दोपहर बाद दूसरी बैठक में भी जारी रहेगी। आठ मार्च को प्रश्नकाल के बाद बजट अनुमानों पर चर्चा होगी। नौ मार्च को प्रश्नकाल के बाद बजट अनुमानों की मांगों पर चर्चा का वित्त मंत्री जवाब देंगे और जरूरी हुआ तो मतदान कराया जाएगा।
सत्र के अंतिम दिन दस मार्च को प्रश्नकाल के बाद नियम-15 के अधीन प्रस्ताव आएंगे। अनिश्चितकाल के लिए सभा स्थगन का प्रस्ताव नियम-16 के तहत लाया जाएगा। विधानसभा समितियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। 2017-18 के बजट अनुमानों के संबंध में हरियाणा विनियोग विधेयक लाने के साथ ही विधान कार्य होंगे।