फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana and Punjab Corona latest updates in Hindi

Corona News: पंजाब में 389 नए मामले, हरियाणा में 1059 पॉजिटिव मिले, तीन मरीजों ने तोड़ा दम

Fri, 21 Apr 2023 12:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Apr 2023 12:18 AM IST
सार

हरियाणा में अब कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी हो रही है, बल्कि पहले के मुकाबले अधिक जानलेवा साबित हो रहा है। गुरुवार को प्रदेश में 1059 नए केस मिले, जबकि तीन मरीजों की जान चली गई। कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद और नूंह में एक एक मरीज की मौत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Haryana and Punjab Corona latest updates in Hindi
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को बीते 24 घंटे के दौरान 389 नए मरीजों की पुष्टि हुई। अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1862 हो गई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 30 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 12 मरीजों का क्रिटिकल केयर लेवल-3 सुविधाओं के जरिए इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य में 7021 मरीजों के सैंपल लिए गए। इनमें से 6794 सैंपलों की टेस्ट रिपोर्ट में उक्त 389 नए मरीजों का पता चला है। सबसे ज्यादा 96 मरीज मोहाली जिले में सामन आए हैं जबकि बठिंडा में 56, पटियाला में 32, लुधियाना में 23, फतेहगढ़ साहिब में 18, अमृतसर व बरनाला में 15-15, जालंधर व पठानकोट में 14-14, मोगा में 13, गुरदासपुर में 12, नवांशहर में 11, फिरोजपुर, मुक्तसर व रोपड़ 10 -10, फरीदकोट में 7, कपूरथला, संगरूर व मानसा में 6-6, फाजिल्का, होशियारपुर व तरनतारन में 4-4 और मालेरकोटला में तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई है। गुरुवार को राज्य में कोरोना की संक्रमण दर 5.73 फीसदी आंकी गई।
विज्ञापन


हरियाणा: 24 घंटों में 1059 नए केस, तीन ने दम तोड़ा
हरियाणा में अब कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी हो रही है, बल्कि पहले के मुकाबले अधिक जानलेवा साबित हो रहा है। गुरुवार को प्रदेश में 1059 नए केस मिले, जबकि तीन मरीजों की जान चली गई। कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद और नूंह में एक एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 5099 पहुंच गई है। इनमें से 56 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक इस साल साढ़े तीन माह में 12 मरीजों की जान जा चुकी है। संक्रमण दर 10.89 फीसदी है। रिकवरी दर 98.52 प्रतिशत और 1.00 प्रतिशत है। अब तक प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10727 हो चुकी है। गुरुवार को गुरुग्राम में सबसे अधिक 513, फरीदाबाद 108, हिसार 36, सोनीपत 34, करनाल 52, पंचकूला 87, अंबाला 52, रोहतक 44, कुरुक्षेत्र 30 और झज्जर में 28 नए केस मिले हैं। शेष जिलों में आंकड़ा 20 से नीचे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed