{"_id":"5f171f1d8ebc3e63e442f34d","slug":"haryana-also-denies-weekend-curfew-chandigarh-decide-today-punjab-expressed-disagreement-chandigarh-news-pkl382097486","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड कर्फ्यू: पंजाब ने जताई असहमति, हरियाणा ने भी किया इनकार, चंडीगढ़ आज लेगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड कर्फ्यू: पंजाब ने जताई असहमति, हरियाणा ने भी किया इनकार, चंडीगढ़ आज लेगा फैसला
Wed, 22 Jul 2020 10:33 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी में वीकेंड कर्फ्यू लगाने के प्रस्ताव पर पंजाब के बाद अब हरियाणा ने भी असहमति जता दी है। प्रशासन अब अकेले ही शहर में वीकेंड कर्फ्यू लगा सकता है। बुधवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें फैसला लिया जाएगा।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन वीकेंड कर्फ्यू लगाने पर विचार कर रहा है। हर शुक्रवार शाम 7 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक यह चलेगा। सुखना लेक, पार्क, भीड़भाड़ वाले मार्केट, शहर के मॉल व शोरूम को भी बंद किया जा सकता है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने चंडीगढ़ समेत मोहाली और पंचकूला के अधिकारियों की बुधवार को बैठक बुलाई है। इसमें ही अंतिम फैसला होगा।
अकेले चंडीगढ़ में कर्फ्यू से कोई लाभ नहीं
यूटी प्रशासन ने सिर्फ चंडीगढ़ में ही नहीं बल्कि पंचकूला और मोहाली में भी वीकेंड कर्फ्यू लगाने का प्रस्ताव बनाया था। इस प्रस्ताव को पंजाब और हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी को मंजूरी के लिए भेजा था लेकिन दोनों राज्यों ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
अधिकारियों का तर्क है कि सिर्फ चंडीगढ़ में कर्फ्यू लगाने से कोई लाभ नहीं होगा क्योंकि शहर पंचकूला और मोहाली से घिरा हुआ है, ऐसे में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जबतक ट्राइसिटी में वीकेंड कर्फ्यू नहीं लगाया जाता, कोरोना वायरस के संक्रमण को रोक पाना काफी कठिन होगा।