{"_id":"5e5695aa8ebc3ef3d9091caa","slug":"haryana-alert-after-delhi-violence-advisory-issues-regarding-law-and-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसा के बाद हरियाणा सतर्क, इन जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश, सोशल मीडिया पर पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसा के बाद हरियाणा सतर्क, इन जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश, सोशल मीडिया पर पैनी नजर
Wed, 26 Feb 2020 09:29 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 26 Feb 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में हो रहे हिंसक विरोध के बाद हरियाणा सरकार सतर्क हो गई है। हिंसा से बचाव के लिए सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में हाल ही में हुई हिंसा को देखते हुए राज्य भर में विशेष रूप से दिल्ली से सटे जिलों के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
एडीजीपी नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि पिछले दो दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा, पथराव, आगजनी आदि की कई घटनाएं देखी गई हैं। पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए, राज्य के सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को एडवाइजरी जारी की है। पुलिस बल को अतिरिक्त सतर्क रहने और अपने संबंधित क्षेत्राधिकार में हिंसा की किसी भी प्रयास को रोकने के लिए सभी आवश्यक एहतियात उपाय करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विर्क ने कहा कि फील्ड में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकतम पुलिस बल जुटाने के लिए कहा गया है। दिल्ली में हाल की हिंसा के मद्देनजर, पुलिस अधिकारियों को आवश्यक सावधानी बरतने और प्रदेश में विशेष रूप से फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, नूंह जिलों में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए सभी संभव संसाधन जुटाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस ने राज्य में गश्त बढ़ा दी है और एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय राजधानी से सटी सीमाओं में चौकसी भी तेज कर दी है। कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए जिला उपायुक्तों, एसडीएम, तहसीलदारों और अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को कहा गया है। आवश्यकता की स्थिति में ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति निरोधात्मक आदेशों को लागू करने का भी निर्देश दिया गया है।
सोशल मीडिया पर नजर:
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक जानकारी साझा करने वालों को चेतावनी देते हुए, विर्क ने नागरिकों से ऐसी अफवाह फैलाने वालों के बहकावे में न आने और समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करने का आग्रह भी किया। उन्होंने असामाजिक तत्वों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि कानून- व्यवस्था से खिलवाड़ करने और किसी भी प्रकार की हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल होने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।