फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Agriculture Minister JP Dalal targeted Rahul Gandhi

Haryana News: कृषि मंत्री जेपी दलाल का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- तानाशाही अब नहीं, इंदिरा के राज में थी

Wed, 15 Mar 2023 01:09 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Mar 2023 01:09 AM IST
सार

वहीं, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट मामले में जेपीसी की मांग को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस के प्रदर्शन पर जेपी दलाल ने कहा कि ये विदेशी ताकतों से मिलकर षड्यंत्र से सत्ता पाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब सत्ता पाने के लिए देश का अपमान करने या देश गिरवी रखने तक तैयार हो गई है।

विज्ञापन
Haryana Agriculture Minister JP Dalal targeted Rahul Gandhi
हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने राहुल गांधी की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कहा है कि तानाशाही अब नहीं, इंदिरा के राज में थी। विपक्ष ने घपले कर जो धन कमाया, वो देश को वापस होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता पाने के लिए देश का अपमान करने या गिरवी रखने को तैयार है।

विज्ञापन


मंगलवार को कृषि मंत्री अपने आवास पर लोगों की जनसमस्याएं सुन रहे थे। इसके बाद, पत्रकार वार्ता में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने राहुल गांधी की ओर से कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए बयान पर बताया कि जनता द्वारा बार-बार रिजेक्ट करने वाले नेता मोदी से नफरत करने लगे हैं। अब वो मोदी के साथ देश के खिलाफ बोलने लगे हैं। अब ऐसे नेताओं को इतनी बड़ी पार्टी का नेतृत्व करने का अधिकार नहीं। जेपी दलाल ने कहा कि सच तो ये है कि इंदिरा ने कानून व संविधान को रौंद कर आपातकाल लगाया था।
विज्ञापन


वहीं, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट मामले में जेपीसी की मांग को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस के प्रदर्शन पर जेपी दलाल ने कहा कि ये विदेशी ताकतों से मिलकर षड्यंत्र से सत्ता पाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब सत्ता पाने के लिए देश का अपमान करने या देश गिरवी रखने तक तैयार हो गई है। ईडी व सीबीआई की कार्रवाई केवल विपक्ष के नेता के विरुद्ध ही पूछे गए सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कानून उसी पर कार्रवाई करेगा, जो गलत काम करता है। उन्होंने कहा विपक्ष के नेताओं ने सत्ता में रहते घपले कर जो धन कमाया है, वो देश का है, वो वापस देश को मिलना चाहिए। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भावांतर योजना में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed