{"_id":"64e4687eed70ab09d00e8621","slug":"haryana-adgp-mamta-singh-statement-on-nuh-violence-monu-manesar-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh Violence: नूंह हिंसा पर ADGP ममता सिंह की मोनू मानेसर को क्लीन चिट, कहा-बयान भड़काऊ नहीं था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh Violence: नूंह हिंसा पर ADGP ममता सिंह की मोनू मानेसर को क्लीन चिट, कहा-बयान भड़काऊ नहीं था
Tue, 22 Aug 2023 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:36 PM IST
सार
ममता सिंह ने कहा कि गोरक्षक मोनू मानेसर का बयान भड़काऊ नहीं है। एक मीडिया चैनल से बातचीत में ममता सिंह ने कहा कि मोनू मानेसर ने कहा था मैं यात्रा में आ रहा हूं, आप भी आइए। यह भड़काऊ कहना नहीं है।
विज्ञापन
मोनू मानेसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नूंह हिंसा पर हरियाणा की एडीजीपी ममता सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। ममता सिंह ने कहा कि गोरक्षक मोनू मानेसर का बयान भड़काऊ नहीं है। एक मीडिया चैनल से बातचीत में ममता सिंह ने कहा कि मोनू मानेसर ने कहा था मैं यात्रा में आ रहा हूं, आप भी आइए। यह भड़काऊ कहना नहीं है।
इसके अलावा ममता सिंह ने बिट्टू बजरंगी की गिरफ्तारी पर कहा कि उसे दंगा या हिंसा भड़काने के आरोप में नहीं पकड़ा गया है। एडीजीपी ने कहा कि मीडिया में ये आया कि बजरंगी को हिंसा के लिए गिरफ्तार किया गया था। ऐसा नहीं है। भड़काऊ पोस्ट के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। नूंह पुलिस ने उन्हें इसलिए गिरफ्तार कर लिया क्योंकि यात्रा के दिन नूंह में उनका एडिशनल एसपी से झगड़ा हो गया था। उनके पास तलवारें और अन्य हथियार थे जिनकी अनुमति नहीं थी। उन्हें पुलिस के काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में किसान आंदोलन: चंडीगढ़ के बजाय लोंगोवाल में लगा पक्का धरना, किसान की मौत पर भड़कीं यूनियनें
विज्ञापन
शोभायात्रा से पहले वायरल हुआ था वीडियो
नूंह में निकलने वाली शोभायात्रा से पहले सोशल मीडिया पर मोनू मानेसर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने लोगों से शोभायात्रा में पहुंचने की बात कही थी। इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। खुद को नूंह हिंसा का जिम्मेदार बताए जाने के बाद मीडिया से बातचीत में मोनू मानेसर ने खुद को पाक साफ बताया था। मोनू का कहना था कि उसे मोहरा बनाया गया। उसने कहा कि नूंह हिंसा सोची समझी साजिश थी।
मोनू मानेसर पर पटौदी थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है, जिसकी जांच अभी लंबित है। भरतपुर, राजस्थान के रहने वाले जुनैद की हत्या में उसका नाम आया था, जिसके बाद वह सुर्खियों में आया था।
मोनू मानेसर की गिरफ्तारी में हर संभव सहयोग देगी हरियाणा सरकार
मुख्यमंत्री मनेाहर लाल ने कहा कि नूंह हिंसा में जिस माेनू मानेसर का नाम आ रहा है। उसके खिलाफ हरियाणा में कोई मामला दर्ज नहीं है। उसके खिलाफ राजस्थान में केस दर्ज है। राजस्थान पुलिस को कहा गया है कि हरियाणा सरकार मोनू मानेसर की गिरफ्तारी में हर संभव सहयोग करेगी।